Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा
Breaking News

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

By adminJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30592868 fa7a 4160 ae3c c3df06cb6d63 1781607119014
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



30592868 fa7a 4160 ae3c c3df06cb6d63 1781607119014
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने जिले के आउटर और संवेदनशील क्षेत्रों का औचक रात्रिकालीन निरीक्षण किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने घोठिया रोड सहित शहर के विभिन्न सुनसान और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई। सुनसान इलाकों में की गई जांच पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों को थाने लाकर समझाइश दी और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा पर जोर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कबीरधाम पुलिस का उद्देश्य जिले के लोगों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे, असामाजिक गतिविधियों और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से अपराधों पर नियंत्रण और आम लोगों का विश्वास मजबूत करना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से रात के समय लगातार गश्त और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई रात्रिकालीन अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

बंदी की संदिग्ध मौत मामला… CCTV फूटेज आया सामने:कोतरा रोड थाना में नहीं हुई मारपीट, पुलिस ने रखा अपना पक्ष, न्यायिक जांच जारी

June 16, 2026

बलौदाबाजार में नकली डीएपी खाद बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़:हरियाणा से लाए 13 बोरी नकली खाद जब्त,नकली,आरोपी पिकअप छोड़कर अंधेरे में फरार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074331
Views Today : 839
Views Last 7 days : 5370
Views Last 30 days : 9696
Total views : 101896
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.