Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार
Breaking News

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

By adminJune 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 20 1781608292
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 20 1781608292
बिलासपुर में पुलिस और रेलवे की संयुक्त टीम ने अवैध कबाड़ के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कबाड़ कारोबारी इमरान कुरैशी के ठिकाने पर आधी रात को छापेमारी की। इस दौरान रेलवे संपत्ति से जुड़े लोहे के पार्ट्स, रेल लाइन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य कबाड़ सामग्री जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। वहीं 83 क्विंटल कबाड़ जब्त की है, जिसकी कीमत 14 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, आमापारा निवासी इमरान कुरैशी अपनी दुकान में चोरी का कबाड़ गाड़ियों में लोड करवा रहा है। जिसमें बड़ी मात्रा में रेलवे की संपत्ति भी है। खबर मिलते ही बिल्हा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने रेलवे सुरक्षा विभाग के साथ एक संयुक्त टीम बनाई, जिसके बाद छापेमारी की। गाड़ियों में लोड हो रहा था चोरी का कबाड़ पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। लेकिन, टीम ने घेराबंदी कर वहां मौजूद सभी 7 आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने कबाड़ दुकान और वहां खड़ी छोटा हाथी सीजी 10 बीपी 3903 और पिकअप सीजी 10 बीजेड 1208 गाड़ी, गोदाम के भीतर जांच की। इस दौरान 83 क्विंटल लोहा जिसमें रेलवे लाइन के लोहे के लाइनर और चाबियां, लोहे के भारी एंगल, प्लेट, छड़ और पाइप, कांटा तार और चोरी के कई घरेलु सामान बरामद हुई। जब्त लोहे की कीमत 14 लाख 25 रुपए बताई जा रही है। कबाड़ी नहीं दिखा पाया दस्तावेज जांच के दौरान आरोपियों से जब्त सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया, लेकिन वे कोई संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने मौके से कुल 83 क्विंटल 15 किलोग्राम वजन का कबाड़ जब्त किया। इसके साथ ही कबाड़ ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों वाहनों को भी कब्जे में लिया गया। पुलिस ने इस मामले में इमरान कुरैशी सहित 7 लोगों के खिलाफ बीएनएसएस, भारतीय न्याय संहिता और रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। लंबे समय से खपा रहा था चोरी का माल पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी लंबे समय से चोरी का कबाड़ खरीदने और उसे खपाने के कारोबार से जुड़ा हुआ था। पुलिस अब जब्त सामग्री के स्रोत और चोरी के नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ कारोबारियों, चोरी का माल खरीदने वालों और ऐसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। रेलवे संपत्ति की चोरी और उसके अवैध कारोबार पर विशेष नजर रखी जा रही है। पकड़े गए कबाड़ी और आरोपी कई मामलों में संलिप्त पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी लंबे समय से रेलवे संपत्तियों और चोरी के माल की खरीद-बिक्री में संलिप्त थे। पकड़े गए आरोपी में मुख्य सरगना इमरान कुरैशी आमापारा, मनीष सागर वार्ड 12 बिल्हा,राज साहू केसला, चंदन सवरा, बिरजू मरावी, रामअवतार सवरा मोहल्ला वार्ड 5, गोलू चौरसिया बरतोरी बिल्हा शामिल है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

बंदी की संदिग्ध मौत मामला… CCTV फूटेज आया सामने:कोतरा रोड थाना में नहीं हुई मारपीट, पुलिस ने रखा अपना पक्ष, न्यायिक जांच जारी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074333
Views Today : 855
Views Last 7 days : 5386
Views Last 30 days : 9712
Total views : 101912
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.