Bilaspur Crime | Son Kills Father Over Alcohol Dispute In Ratanpur

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शराब पीने से रोकने पर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता की डंडे से पीटकर हत्या की
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव (गिरजाबंद) में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पिता ने बेटे के शराब पीकर घर आने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद गुस्से में उसने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरजाबंद निवासी रिखी राम सूर्यवंशी (65) पिछले छह महीने से लकवाग्रस्त होने के कारण बिस्तर पर थे। गुरुवार (16 जुलाई) रात करीब 11 बजे उनका बेटा शिवचरण सूर्यवंशी (38) शराब के नशे में घर पहुंचा।

शराब पीकर घर पहुंचा, पिता ने जताई आपत्ति
रिखी राम ने बेटे के रोज शराब पीकर घर आने पर नाराजगी जताई। इसी बात से गुस्साए शिवचरण ने डंडे से अपने पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रिखी राम की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

शराब की लत से बिखर चुका था परिवार
पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवचरण लंबे समय से शराब का आदी था। उसकी इस आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी करीब 10 साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी।
परिजनों ने बताया कि शिवचरण कोई काम नहीं करता था। पिता के लकवाग्रस्त होने के बाद भी उसकी मां खेती-किसानी कर परिवार का खर्च चला रही थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
-
बिलासपुर में 20 साल बाद बाढ़ के हालात,VIDEO: शहर के हर इलाके में पानी भरा, स्कूलों की छुट्टी, रेलवे ट्रैक डूबे, 5 ट्रेनें रद्द
1:15
- कॉपी लिंक
शेयर
-
शिवनाथ नदी में मिली SI की पत्नी की लाश: बलौदाबाजार में है पोस्टेड,आपस में चल रहा था विवाद, लावारिस हालत में मिली स्कूटी,सुसाइड की आशंका

- कॉपी लिंक
शेयर
-
बिलासपुर में झुग्गीवासियों को छोड़ना होगा रेलवे की जमीन: हाईकोर्ट बोला-45 दिन में खाली करें कब्जा, 7-दिनों के भीतर निगम जाएं हितग्राही, पात्र लोगों को मिलेगा पक्का-मकान

- कॉपी लिंक
शेयर
-
अब स्लीपर कोच में भी मिलेगी बेडरोल सुविधा: शुरआत दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस से, चादर ₹40 और तकिया ₹30 में मिलेगी

- कॉपी लिंक
शेयर





