Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » update of Mahima Sahu case of Durg Bhilai | ब्रेक मारकर डराया, फिर थार चढ़ाकर महिमा को कुचला: हड्डियां टूटीं,खून बहा, लहूलुहान तड़पती रही,टोल पर 500 देकर भागे, रईसजादे को बचाने फर्जी ड्राइवर पेश – Chhattisgarh News
Breaking News

update of Mahima Sahu case of Durg Bhilai | ब्रेक मारकर डराया, फिर थार चढ़ाकर महिमा को कुचला: हड्डियां टूटीं,खून बहा, लहूलुहान तड़पती रही,टोल पर 500 देकर भागे, रईसजादे को बचाने फर्जी ड्राइवर पेश – Chhattisgarh News

By adminSeptember 27, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 341758887567 1758907560
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


तारीख 23 सितंबर…वक्त सुबह 8 बजे…जगह थी राजनांदगांव की सोमनी। मां बम्लेश्वरी के जयकारों के बीच भक्तों की भीड़ आगे बढ़ रही थी। उन्हीं चेहरों के बीच 12वीं की टॉपर महिमा साहू भी थी, लेकिन कुछ ही पलों में सामने से तेज रफ्तार में आती काली थार ने महिमा को क

.

थार को नाबालिग चला रहा था, जिसकी हरकतें मानो मौत से खेल रही थीं। पहले ब्रेक लगाकर डराया (स्टंट), फिर थार को झटके से आगे बढ़ाया, फिर स्लो कर अचानक रफ्तार बढ़ाई। इसी खेल में थार का टायर महिमा पर चढ़ा। महिमा के मुंह से खून बह रहा था, हड्डियां टूट चुकी थीं, जमीन पर लहूलुहान तड़प रही थी।

श्रद्धालु थार को पकड़ने दौड़े, लेकिन थार को फुल स्पीड में लेकर नाबालिग भाग निकला। ठाकुर टोला टोल प्लाजा पर आरोपी 500 का नोट दिया, लेकिन इतनी जल्दी में था कि छुट्टे पैसे लिए बिना ही भाग गया। वहीं लहूलुहान महिमा को सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिमा ने दम तोड़ दिया।

इस रिपोर्ट में विस्तार से पढ़िए किसकी गाड़ी थी, किसने किराए पर ली, कैसे आरोपी को बचाने साजिश रची गई, फर्जी ड्राइवर से लेकर पुलिस तक सवालों के घेरे में आ गई ?

1 1758886861

अब क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, भिलाई के अटल आवास जामुल की रहने वाली महिमा सोमवार को अपनी बहन और मोहल्ले के भक्तों के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जा रही थी। पैदल यात्रा का माहौल जयकारों से गूंज रहा था। सुबह करीब 8 बजे पदयात्रा मानकी पहुंची थी।

इसी दौरान सड़क पर बेकाबू थार नंबर CG04 QC 8007 आते देख दोनों बहन घबरा गए। कार की हरकत देखकर महिमा और छोटी बहन का हाथ छूट गया। थार ने महिमा को पहले तेज रफ्तार में डराया, फिर टक्कर मारी। तेज रफ्तार में महिमा को टक्कर मारकर फरार हो गया।

भिलाई के अटल आवास जामुल की रहने वाली थी महिमा साहू।

भिलाई के अटल आवास जामुल की रहने वाली थी महिमा साहू।

महिमा कोंडागांव के पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी कर रही थी। वहां 4 घंटे ड्यूटी करने के बाद वह रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। उसका लक्ष्य 2027 में कलेक्टर बनना था। महिमा का 16 घंटे का शेड्यूल था। वह दिन-रात मेहनत कर पढ़ाई करती थी। नौकरी लगने की मन्नत मांगी थी, मन्नत पूरी होने के बाद दर्शन के लिए जा रही थी।

2 1758882868

अब जानिए नाबालिग को कैसे मिली थार ?

हिट-एंड-रन केस में सबसे अहम भूमिका उस नाबालिग ड्राइवर की रही, जिसने भिलाई से थार लेकर डोंगरगढ़ तक 160 किलोमीटर का सफर तय किया। मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के बाद लौटते वक्त उसने लापरवाही से गाड़ी चलाई। 12वीं की टॉपर महिमा साहू को कुचल दिया।

थार में उस समय चार लोग थे। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल थीं। इस गाड़ी का मालिक रजत सिंह है, जो भिलाई का रहने वाला है। उसने अपनी थार कार नयन सिंह को किराए पर दी थी। नयन सिंह ने ही इस गाड़ी को आगे भिलाई के नाबालिग लड़के (बाधवानी) के हवाले कर दिया, जो इस हादसे का कारण बना।

इसी कार से मारी थी टक्कर, फिर टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार में भागा था नाबालिग।

इसी कार से मारी थी टक्कर, फिर टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार में भागा था नाबालिग।

अब जानिए कैसे नाबालिग को बचाने की साजिश रची गई ?

12वीं की टॉपर महिमा साहू को कुचलने वाला नाबालिग (बाधवानी) और उसके साथ में बैठा दोस्त (मित्तल) रईसजादे हैं। इनके साथ 2 लड़कियां थीं, वह भी अच्छे खानदान से ताल्लुक रखती हैं। महिमा को कुचलने के बाद चारों को बचाने की साजिश रची गई।

पुलिस के मुताबिक गाड़ी का मालिक रजत सिंह और नाबालिग के पिता दोस्त हैं। नाबालिग (बाधवानी) को बचाने के लिए फर्जी ड्राइवर का इंतजाम किया गया। रजत सिंह ने ​​​​​​कवर्धा निवासी ​राजू कुमार धुर्वे को फर्जी ड्राइवर बनाकर पुलिस के सामने पेश किया।

पुलिस ने रजत सिंह, नयन सिंह, राजू कुमार धुर्वे को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने रजत सिंह, नयन सिंह, राजू कुमार धुर्वे को गिरफ्तार किया।

परिजनों और पत्रकारों के विरोध के बाद गिरफ्तारी

इस दौरान परिजनों और पत्रकारों ने आरोपियों की साजिश का विरोध किया। इसमें पुलिस भी सवालों में घिरी। पत्रकारों के हंगामे के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने नाबालिग समेत रजत सिंह, नयन सिंह, राजू कुमार धुर्वे को गिरफ्तार किया।

हालांकि रजत सिंह के परिजनों का कहना है कि रजत ने पुलिस की मदद की है। पुलिस ने जैसे-जैसे बोलने के लिए कहा, उसने वैसे-वैसे कहा है, लेकिन पुलिस ने रजत को ही फंसा दिया। हालांकि सोमनी पुलिस ने परिजनों के आरोप को नकार दिया है।

थाने में हंगामे की तस्वीरें देखिए…

सोमनी थाने में पत्रकारों और परिजनों ने आरोपियों को बचाने के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

सोमनी थाने में पत्रकारों और परिजनों ने आरोपियों को बचाने के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

हंगामे के बीच पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया।

हंगामे के बीच पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया।

पत्रकारों के विरोध के बीच सोमनी पुलिस चारों आरोपियों को कोर्ट लेकर गई।

पत्रकारों के विरोध के बीच सोमनी पुलिस चारों आरोपियों को कोर्ट लेकर गई।

पुलिस ने चारों आरोपियों को अरेस्ट किया

राजनांदगांव CSP वैशाली जैन ने बताया कि महिंद्रा थार को मालिक रजत सिंह से जब्त किया गया है। गाड़ी मालिक ने जानबूझकर आरोपी को बचाने के लिए साजिश रची थी। राजू कुमार धुर्वे को ड्राइवर बताकर पेश किया। कड़ाई से पूछताछ के बाद सच्चाई समाने आई।

नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस को गुमराह करने के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। नाबालिग को बाल सुधारगृह भेजा गया है।

………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

पैदल डोंगरगढ़ जा रही छात्रा को थार ने कुचला,मौत:12वीं की टॉपर रही महिमा IAS की तैयारी कर रही थी; पोस्ट-ऑफिस में जॉब करती थी

a6afb5d9 481a 457c b363 9044b9e874001758644608 1758855764

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हिट एंड रन की घटना सामने आई है। डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के जत्थे को थार ने कुचल दिया। हादसे में भिलाई की रहने वाली छात्रा महिमा साहू की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074333
Views Today : 873
Views Last 7 days : 5404
Views Last 30 days : 9730
Total views : 101930
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.