Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balod Couple Suicide | Train Accident Girlfriend 10th Class
Breaking News

Balod Couple Suicide | Train Accident Girlfriend 10th Class

By adminMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 123 1778058694
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने आत्महत्या कर ली है। युवक का एक हाथ और सिर धड़ से अलग हो गया। शरीर से कई हिस्से कट गए। घटना स्थल पर उनकी बाइक खड़ी मिली है। मामला डौंडी थाना इलाके का है।

.

मृतकों की पहचान जितेश्वर हल्बा (23) निवासी ग्राम कुम्हालोरी और ग्राम साल्हे निवासी लिलिशा उइके (17) के रूप में हुई है। लड़की 10वीं क्लास की छात्रा थी। घटना बुधवार सुबह 3.30 बजे की बताई जा रही है। आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

देखिए तस्वीरें…

पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने आत्महत्या कर ली है।

पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने आत्महत्या कर ली है।

पैसेंजर ट्रेन क्रमांक 78823 के सामने दोनों कपल लेट गए।

पैसेंजर ट्रेन क्रमांक 78823 के सामने दोनों कपल लेट गए।

युवक का एक हाथ और सिर धड़ से अलग हो गया।

युवक का एक हाथ और सिर धड़ से अलग हो गया।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, जितेश्वर और लिलिशा के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार शाम से लड़की लापता थी। उसके परिजन डौंडी थाने पहुंचे थे और लापता होने की शिकायत की थी। इस बीच दल्लीराजहरा–अंतागढ़ रेल मार्ग पर सलहाईटोला स्टॉपेज के पास पैसेंजर ट्रेन क्रमांक 78823 के सामने दोनों कपल लेट गए।

ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोको पायलट ने आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ और डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। घटना स्थल पर दोनों के शव पटरी के बीच पाए गए। हादसा इतना भीषण था कि युवक का एक हाथ और सिर धड़ से अलग मिला, जबकि युवती पास ही मृत अवस्था में पाई गई।

घटना स्थल पर मिली बाइक

वहीं, मौके से कुछ दूरी पर CG 07 LU 9886 नंबर की बाइक भी बरामद हुई है, जो मृतक युवक की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

इस मामले में डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि दूसरे पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

……………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

बॉयफ्रेंड ने लिखा- गर्लफ्रेंड कई लड़कों से बात करती:पकड़े जाने पर बहाने बनाती, उसे सबक सिखाने ऐसा कर रहा हूं, लगाई फांसी

रायपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।

रायपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।

रायपुर में 25 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। कोमल वर्मा (25) भाठागांव में अपने परिवार के साथ रहता था। 24 अप्रैल की रात उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे। उसकी मां शादी में गई हुई थी। तभी वह फंदे से झूल गया। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करही हत्याकांड….9 दिन बाद भी आरोपी फरार:नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, IG-SP से बातकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

May 6, 2026

परिजन बोले-पैर के ऑपरेशन के समय नस काटने से मौत:कहा- सिम्स में सीनियर की जगह जूनियर डॉक्टरों ने किया सर्जरी; घेरा कलेक्ट्रेट

May 6, 2026

युवक का आतंक,घर में घुसकर चाकू से धमकी:महिलाओं-बेटियों से करता बदसलूकी, दहशत में लोग, सब्जी-दूध वाले नहीं आ रहे; बस्ती के लोग थाने पहुंचे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069684
Views Today : 37
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 3830
Total views : 90728
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.