Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फुलबासन बाई अपहरण मामला,कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा:सुशील आनंद बोले- भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध
Breaking News

फुलबासन बाई अपहरण मामला,कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा:सुशील आनंद बोले- भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध

By adminMay 6, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 1778057625
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 1778057625
राजनांदगांव में पद्मश्री फुलबासन बाई के अपहरण की कोशिश मामले में कांग्रेस ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब पद्मश्री सम्मानित महिला ही सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और हालात चिंताजनक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में 7,146 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। औसतन हर दिन 8-9 घटनाएं हो रही हैं, यानी हर तीन घंटे में एक महिला दुराचार का शिकार हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नाबालिग बच्चियों, खासकर आदिवासी क्षेत्रों में, अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। आश्रम स्कूलों में भी गंभीर मामले सामने आने का आरोप लगाया गया है। कई मामलों में पीड़ित जब थाने पहुंचते हैं, तो कार्रवाई के बजाय उन्हें ही डराया-धमकाया जाता है। उनका कहना है कि इससे पीड़ितों का भरोसा सिस्टम पर कमजोर हो रहा है। सरकार पर लापरवाही का आरोप सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर उदासीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा गया कि गृह मंत्री चुनावी व्यस्तताओं में रहे और मुख्यमंत्री अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहे, जबकि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। नशे के कारोबार पर भी निशाना उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध नशे का कारोबार बढ़ रहा है और इससे अपराध में इजाफा हो रहा है। कोकीन, ड्रग्स, नशे की दवाओं की खुलेआम बिक्री का दावा करते हुए कहा गया कि इससे युवाओं और नाबालिगों पर बुरा असर पड़ रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए और कानून-व्यवस्था को मजबूत करें। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा निवासी खुशबू साहू अपने तीन साथियों (एक महिला और दो पुरुष) के साथ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फूलबासन बाई (56) के घर पहुंची। उन्होंने ‘जरूरी चर्चा’ का बहाना बनाकर फूलबासन बाई को घर से बाहर बुलाया। उनके साथ फोटो खिंचवाने और बर्थडे मनाने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया। कार के आगे बढ़ते ही आरोपियों ने फूलबासन बाई के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर गमछा लपेट दिया, जिससे वे शोर न मचा सकें। किडनैपर्स खैरागढ़ के रास्ते से भागने की कोशिश कर रहे थे। चिखली पुलिस चौकी के पास रूटीन चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने शक होने पर उनकी कार को रोक दिया। ‘मिर्गी’ पड़ने का बहाना बनाया पुलिस को देखकर आरोपियों ने बताया कि, गाड़ी में बैठी महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा है। वे उन्हें हॉस्पिटल ले जा रहे हैं। हालांकि, चेकिंग कर रहे एक पुलिसकर्मी ने फूलबासन बाई को पहचान लिया। उनकी हालत देखकर पुलिस का शक गहराया और सभी आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में फूलबासन बाई को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। फूलबासन बाई के संपर्क में थी खुशबू पुलिस जांच में सामने आया है कि, मुख्य आरोपी खुशबू साहू पिछले 4-5 महीनों से फूलबासन बाई के संपर्क में थी। खुशबू साहू खुद सहायता समूहों से भी जुड़ी है। उस पर बेमेतरा इलाके में रोजगार ट्रेनिंग के नाम पर महिलाओं से अवैध वसूली के आरोप भी है। पुलिस को आशंका है कि, यह अपहरण किसी बड़ी आर्थिक उगाही या आपराधिक साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन पर हुए इस हमले के बाद सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। फुलबासन बाई को उचित सुरक्षा दी जाए- देवेंद्र यादव वहीं कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शान, पद्मश्री सम्मानित फुलबासन बाई के साथ अपहरण की कोशिश बेहद चिंताजनक है। यह घटना साफ दर्शाती है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब एक पद्मश्री सम्मानित महिला खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं, तो आम बहनों-बेटियों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, क्या इस साजिश के पीछे कोई और बड़ा चेहरा या गिरोह शामिल है। ये चिखली और सुकुलदैहान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में कार की डिक्की से गांजा जब्त,तीन तस्कर गिरफ्तार:25.30 लाख का सामान बरामद, ओडिशा से लाकर नासिक में खपाने की थी तैयारी

May 6, 2026

मनेन्द्रगढ़ की हसिया नदी दूषित, सीवेज का पानी मिल रहा:सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना अधर में, नदी नाले में तब्दील

May 6, 2026

करही हत्याकांड….9 दिन बाद भी आरोपी फरार:नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, IG-SP से बातकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069684
Views Today : 37
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 3830
Total views : 90728
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.