Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Uninterrupted power supply in four districts on Diwali | दिवाली पर चार जिलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति: ईडी सेलट ने मैदानी अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश – Rajnandgaon News
Breaking News

Uninterrupted power supply in four districts on Diwali | दिवाली पर चार जिलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति: ईडी सेलट ने मैदानी अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश – Rajnandgaon News

By adminOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e0d5d9ea 5c6e 4d73 a015 4b1ef0454708 1760683000402
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने दीपावली त्योहार के मद्देनजर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

.

उन्होंने राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कबीरधाम जिले के सभी मैदानी अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश दिया है।

सेलट ने बिजली व्यवस्था की शिकायतों के मद्देनजर निरीक्षण की बात भी कही है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।

a04928fd f514 4faa b3c5 09cc9b6b747f 1760683843463

अभियंताओं को दिए जरुरी निर्देश

त्योहार में कई प्रकार की सजावट के कारण विद्युत लाइनों और उपकरणों पर अतिरिक्त लोड की संभावना को देखते हुए मेंटेनेंस टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

सभी विभागीय संभाग के अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण आरक्षित रखने तथा विद्युत व्यवधान की स्थिति में संबंधित क्षेत्र में तत्काल पहुंचकर विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही सभी उपसंभागों और वितरण केंद्रों के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंताओं को उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के निराकरण के लिए निकटतम विद्युत कार्यालय एवं वितरण केंद्रों के दूरभाष नंबरों पर शिकायत दर्ज कराएं।

पर्व के दौरान किसी भी आकस्मिक विद्युत दुर्घटना को नियंत्रित करने के लिए शिकायत केंद्रों में समुचित अमले के साथ संपूर्ण तैयारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विद्युत दुर्घटना से बचने हेतु विद्युत उपकेंद्रों, खंभों, लाइनों तथा ट्रांसफार्मरों के निकट पटाखे, रॉकेट, अनारदाना इत्यादि न जलाने की समझाइश दी गई है।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए केंद्रीकृत कॉल सेंटर 1912 दिन-रात क्रियाशील रहता है। इस नंबर पर उपभोक्ता किसी भी समय हिंदी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

राजनांदगांव शहर के कैलाश नगर के लिए 07744-220251, 07744-225115 और लालबाग के लिए 07744-222557, 62695-06619 दूरभाष नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक:पुलिस ने कब्जे से धारदार तलवार किया जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073950
Views Today : 501
Views Last 7 days : 2074
Views Last 30 days : 6739
Total views : 98538
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.