Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
Breaking News

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

By adminJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f1a232ca eace 4548 a22d 2d3c6d1be1a8 1781331478280
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f1a232ca eace 4548 a22d 2d3c6d1be1a8 1781331478280
बिलासपुर के दीपका कोल माइंस से भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन प्रा.लि. लोखंडी को सप्लाई किया गया एफ/जी ग्रेड का कोयला रास्ते में घटिया कोयले में बदल गया। जब कोयले की लैब जांच कराई गई तो उसमें मिलावट की पुष्टि हुई। इसके बाद कंपनी के आरके पांडेय ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में ट्रेलर चालक और सुपरवाइजर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, 9 जून को दीपका कोल माइंस से एफ/जी ग्रेड का कोयला भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड, लोखंडी के लिए भेजा गया था। लेकिन 10 जून की सुबह करीब 6 से 7 बजे जब कोयला प्लांट पहुंचा, तो जांच के दौरान उसमें मिलावट होने की बात सामने आई। इसके बाद कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान कोयला लेकर आए ट्रेलर क्रमांक CG10BQ8285 के ड्राइवर उज्जैन अंसारी, CG12BL6247 के ड्राइवर आशिक हुसैन और CG12BL6251 के ड्राइवर फजल अंसारी से सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद ट्रेलर चालकों ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक और प्लांट के सुपरवाइजर की मिलीभगत से कोयले की चोरी और उसमें मिलावट की गई थी। मामले की जांच के दौरान सकरी पुलिस ने एसीसीयू और माइनिंग विभाग की टीम की मदद से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में आशिक हुसैन अंसारी (23), फैजान रजा (23) और फुजैल अंसारी (28) शामिल हैं, जो झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले हैं। इसके अलावा गौरव राजपूत (28) और सीबू खान (29) बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि दिलीप कुमार यादव (36) भिलाई सेक्टर-6 का रहने वाला है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक:पुलिस ने कब्जे से धारदार तलवार किया जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

June 14, 2026

सरगुजा में नई खदानों को लेकर विरोध तेज:जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद, बैज बोले- सरकार उद्योगपतियों की गुलाम

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073951
Views Today : 573
Views Last 7 days : 2146
Views Last 30 days : 6811
Total views : 98610
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.