Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Under-construction rice mill troubles villagers | निर्माणाधीन राइस मिल से ग्रामीणों को परेशानी: जांजगीर-चांपा में किसानों की फसल बर्बाद; मुआवजे की मांग पर अड़े – janjgir champa News
Breaking News

Under-construction rice mill troubles villagers | निर्माणाधीन राइस मिल से ग्रामीणों को परेशानी: जांजगीर-चांपा में किसानों की फसल बर्बाद; मुआवजे की मांग पर अड़े – janjgir champa News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fb34eacd dd75 4cf9 ae67 c497f91a38e9 1759669029001
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा के ग्राम देवरहा में एक निर्माणाधीन राइस मिल के कारण तनाव का माहौल है। मिल द्वारा पानी निकासी के रास्ते को बंद करने से 20 से अधिक किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची तहसीलदार को किसानों ने मुआवजे की मांग

.

राइस मिल के मालिक ने पानी निकासी के मुख्य स्थान पर डस्ट डालकर उसे बंद कर दिया है। इसके चलते किसानों के खेत जलमग्न हो गए और धान की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। ग्रामीण इस नुकसान के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

aa5f181f 0910 4f90 b243 ed5ad1fb5ff4 1759669029002

राइस मिल संचालक पर मनमानी का आरोप

दरअसल, उदयबंद ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम देवरहा के किसान राइस मिल संचालक की मनमानी से परेशान हैं। संचालक ने पहले ग्रामीणों को कॉलेज चलाने के नाम पर जमीन खरीदी थी, लेकिन अब वहां राइस मिल स्थापित कर रहा है। बारिश के पानी की निकासी जिस शासकीय भूमि से होती थी, उसे भी फ्लाई ऐश डालकर बंद कर दिया गया।

तीन महीने पहले ग्रामीणों ने अपने खेतों से पानी निकासी की मांग को लेकर कलेक्टर और विधायक से शिकायत की थी। अधिकारियों ने उस स्थान पर नाली बनाने के बजाय मुख्यमंत्री सड़क योजना की सड़क खोदकर अस्थायी समाधान किया। हालांकि, इससे ग्रामीणों को विशेष लाभ नहीं मिला और खेतों में धान की एक बाली भी नहीं हो पाई।

1c708c8d 440b 4472 9380 7a51c775ddac 1759669028997

प्रभावित ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा

ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार देवरहा गांव पहुंचीं और राइस मिल के लिए हाई टेंशन लाइन बिजली खंभा तथा नए ट्रांसफॉर्मर लगाने पर चर्चा करने लगीं। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने तहसीलदार से अपनी बर्बाद हुई फसल के लिए मुआवजे की मांग की, जिसके बाद अधिकारी वहां से वापस लौट गईं।

इधर, विधायक ब्यास कश्यप ने भी ग्रामीणों की फसल बर्बाद होने का मुख्य कारण राइस मिल संचालक और जिला प्रशासन द्वारा शिकायत की अनदेखी को बताया। उन्होंने किसानों को मुआवजा देने की मांग की और कहा कि यदि पहले पानी निकासी की व्यवस्था कर ली जाती तो ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होती।

देवरहा गांव मे राइस मील के मालिक से इस विषय मे जानकारी चाही गई लेकिन उन्होंने कैमरा के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

0cc7594a 000e 471b 87e6 a04f3bf220e1 1759669028996



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068255
Views Today : 4
Views Last 7 days : 1044
Views Last 30 days : 4086
Total views : 89215
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.