Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Uncontrolled car overturned…two students dead, four injured | अनियंत्रित कार पलटी….दो छात्र की मौत, चार घायल: बिलासपुर में खाना खाने निकले थे 6 युवक, तीन बार पलटी मार कर झाड़ियों में घुस गई तेज रफ्तार कार – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Uncontrolled car overturned…two students dead, four injured | अनियंत्रित कार पलटी….दो छात्र की मौत, चार घायल: बिलासपुर में खाना खाने निकले थे 6 युवक, तीन बार पलटी मार कर झाड़ियों में घुस गई तेज रफ्तार कार – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251209 wa0005 1765226463
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


तीन बार पलटी मारकर सड़क से दूर झाड़ियों में जा घुसी कार।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार सवार दो छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार इतनी तेज गति में थी कि तीन बार गुलाटी मारते हुए सड़क से दूर झाड़ियों में जा घुसी। घायल युवकों क

.

रात में खाना खाने जा रहे थे प्रतियोगी छात्र, कार हादसे में गई जान।

रात में खाना खाने जा रहे थे प्रतियोगी छात्र, कार हादसे में गई जान।

रतनपुर रोड तरफ खाना खाने गए थे

सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के ग्राम खरकेना के रहने वाले आर्यन रत्नाकर ने बताया कि वो एलएलबी के छात्र है। उनका बड़ा भाई ईशु रत्नाकर (26) पीएससी की तैयारी कर रहा था। दोनों यहां बिलासपुर में साथ रहकर पढ़ाई करते थे।

7 दिसंबर की देर रात ईशु बेमेतरा जिले के जैतपुरी निवासी अपने दोस्त भास्कर राजपूत (22), अभिषेक वर्मा, शेखर चंद्रवंशी, श्याम सिंह राजपूत व एक अन्य के साथ खाना खाने के लिए रतनपुर रोड की तरफ जा रहे थे। कार को ईशु रत्नाकर चला रहा था और भास्कर राजपूत बाजू की सीट पर बैठा था। बाकी दोस्त पीछे बैठे थे।

सेंदरी से पहले अनियंत्रित होकर पलटी कार

अभी कार सवार युवक कोनी थाना पार कर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उनकी कार काफी तेज रफ्तार में थी। कुछ दूर आगे जाकर सेंदरी से पहले उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। तीन बार गुलाटी मारते हुए कार सड़क से दूर झाड़ियों में जा घुसी।

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलटने से हुआ हादसा।

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलटने से हुआ हादसा।

दो छात्रों की मौत, चार की हालत गंभीर इस हादसे में कार चला रहे ईशु और साथ बैठे भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इस घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की पहचान कर घटना की सूचना उनके परिजन को दी गई। खबर मिलते ही परिजन सोमवार को अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम के बाद परिजन शव को लेकर गृहग्राम के लिए रवाना हो गए। वहीं, घायल छात्रों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075261
Views Today : 17
Views Last 7 days : 2203
Views Last 30 days : 9862
Total views : 104284
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.