Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन
Breaking News

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

By adminJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
484ff77b 12e9 4061 8ff0 1cbaafcd08cd 1782212926082
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



484ff77b 12e9 4061 8ff0 1cbaafcd08cd 1782212926082
धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 भारी वाहनों और मशीनों को जब्त किया है। एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद महानदी से लगातार रेत चोरी की शिकायतों के बाद माइनिंग विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने यह कार्रवाई की। जिला खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर विभागीय टीम ने भरारी और दोनर क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भरारी रेत खदान से दो चैन माउंटेन मशीन और चार हाइवा वाहन जब्त किए गए। वहीं, दोनर खदान से दो जेसीबी मशीनें पकड़ी गईं। महानदी से हो रहा था अवैध उत्खनन खनिज विभाग के अनुसार, एनजीटी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ लोग महानदी से अवैध रूप से रेत निकालने में लगे हुए थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीनों और वाहनों को जब्त किया तथा संबंधित संचालकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। 181 मामलों में 49 लाख का जुर्माना विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, 1 अप्रैल से 15 जून तक अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के कुल 181 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में अब तक करीब 49 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। खनिज विभाग का कहना है कि लगातार निगरानी और छापेमार कार्रवाई के चलते अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। 10 जून से 15 अक्टूबर तक रहता है प्रतिबंध उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के नियमों के अनुसार 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से रेत उत्खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है। इस अवधि में केवल पूर्व स्वीकृत भंडारण स्थलों से ही रेत परिवहन की अनुमति होती है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से रेत निकालने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075259
Views Today : 15
Views Last 7 days : 2201
Views Last 30 days : 9860
Total views : 104282
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.