Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two youths killed in bus-bike collision in Balrampur | बलरामपुर में बस-बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत: घर लौट रहे बाइक सवारों को बस ने मारी टक्कर, बाइक सवार एक अन्य युवक घायल – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Two youths killed in bus-bike collision in Balrampur | बलरामपुर में बस-बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत: घर लौट रहे बाइक सवारों को बस ने मारी टक्कर, बाइक सवार एक अन्य युवक घायल – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 12 at 193040 1765548187
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले के कुसमी में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार में बस ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर मौत हो गई। घटना कुसमी थ

.

जानकारी के मुताबिक, बगीचा से कुसमी के लिए चलने वाली शमीम बस शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार में कुसमी की ओर आ रही थी। कुसमी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग में जनपद कार्यालय के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। पल्सर बाइक में तीन युवक सवार थे जो ग्राम मोतीनगर के बताए गए हैं। तीनों युवक कुसमी से वापस अपने घर लौट रहे थे।

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक व सड़क किनारे पड़े शव

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक व सड़क किनारे पड़े शव

दो युवकों की मौके पर मौत, एक रेफर बस एवं बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार सुशील नगेशिया (18 वर्ष) एवं उसपाल नगेशिया (19 वर्ष) दोनों निवासी मोतीनगर की मौके पर मौत हो गई। दोनों युवकों के शरीर की कई हड्डियां टूट गईं व सीने में गंभीर चोटें आईं। वहीं बाइक में सवार संजू नगेशिया (16 वर्ष) घायल हो गया।

घायल बाइक सवार अंबिकापुर रेफर

घायल बाइक सवार अंबिकापुर रेफर

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं मृतकों के शवों को हॉस्पिटल भेजा। घायल किशोर को भी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। किशोर संजू नगेशिया के सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे।

बस जब्त, चालक फरार कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर ने बताया कि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074900
Views Today : 95
Views Last 7 days : 4951
Views Last 30 days : 9402
Total views : 102988
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.