Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी
Breaking News

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

By adminJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b8d206d1 950f 4fd6 a136 be89a6e7c6be 1782045674688
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b8d206d1 950f 4fd6 a136 be89a6e7c6be 1782045674688
धमतरी शहर के व्यस्त व्यावसायिक इलाके में स्थित एक बंद मकान में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। मकान से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धमतरी बस स्टैंड के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंद पड़े मकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लकड़ी का सामान जलकर खाक आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान के भीतर रखा लकड़ी का सामान पूरी तरह जल गया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग मकान के अंदर कई हिस्सों में फैल चुकी थी, जिसके कारण जवानों को ऊपर चढ़कर भी आग बुझाने का कार्य करना पड़ा। व्यावसायिक क्षेत्र होने से बढ़ी चिंता स्थानीय लोगों ने बताया कि संबंधित मकान लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था। आग कैसे लगी, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, जिस स्थान पर आग लगी वह शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां आसपास कई दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित होते हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय पर दमकल विभाग नहीं पहुंचता तो आग आसपास की दुकानों और भवनों तक फैल सकती थी, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान होने की आशंका थी। जांच में जुटा प्रशासन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मौके का निरीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074901
Views Today : 96
Views Last 7 days : 4952
Views Last 30 days : 9403
Total views : 102989
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.