Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त
Breaking News

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

By adminJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
befunky collage 1 1782043451
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



befunky collage 1 1782043451
रायपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंडरी इलाके में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में कुल 11.400 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और नगदी रकम जब्त की गई है। आरोपियों का नाम मनीष गुप्ता और वासुदेव जगताप बताया जा रहा है। दोनों आरोपी गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पंडरी पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई कांपा रेलवे फाटक के पास की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष गुप्ता (21) बताया। उसके कब्जे से एक बैग में रखा 7.330 किलोग्राम गांजा, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 120 रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मंगलपुर जिले का रहने वाला है और वर्तमान में दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा क्षेत्र में रह रहा था।वहीं दूसरी कार्रवाई कांपा मालधक्का के पास की गई। यहां पुलिस ने वासुदेव जगताप (26) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 4.070 किलोग्राम गांजा और एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ। वासुदेव दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा क्षेत्र का निवासी है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया दोनों मामलों में थाना पंडरी में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। मनीष गुप्ता और वासुदेव जगताप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि कमिश्नरेट क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गांजा सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित तस्करों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074900
Views Today : 95
Views Last 7 days : 4951
Views Last 30 days : 9402
Total views : 102988
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.