Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान
Breaking News

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

By adminJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
595d92ae 4309 4e78 82bf 0eb849cdc137 1782035959195
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



595d92ae 4309 4e78 82bf 0eb849cdc137 1782035959195
गौरेला थाना क्षेत्र में पिछले 12 घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार हुई इन दुर्घटनाओं से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पहली घटना अंधियारखोर गांव में हुई, जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय दीपेंद्र यादव (18) ट्रैक्टर पर सवार था। ट्रैक्टर पलटने के बाद वह उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। शादी से लौट रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला दूसरी घटना करिआम घाट के पास हुई। कोटमी खुर्द निवासी अमित पैकरा (24) अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। रास्ते में उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और लघुशंका के लिए रुक गए। इसी दौरान घाट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और अमित को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुरू की जांच गौरेला पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही संबंधित वाहनों और चालकों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074898
Views Today : 93
Views Last 7 days : 4949
Views Last 30 days : 9400
Total views : 102986
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.