Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two youths caught stealing lift cables from a hospital | अस्पताल में लिफ्ट का केबल चोरी करते दो युवक पकड़ाए: मरीज के परिजन बनकर जाते थे कोरबा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, फिर सामान कर देते थे पार – Korba News
Breaking News

Two youths caught stealing lift cables from a hospital | अस्पताल में लिफ्ट का केबल चोरी करते दो युवक पकड़ाए: मरीज के परिजन बनकर जाते थे कोरबा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, फिर सामान कर देते थे पार – Korba News

By adminOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c6c22454 b728 4964 933e 331b5ab15b9f 1760530773
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में लिफ्ट का केबल चोरी करते दो युवकों को पकड़ा गया है। ये युवक मरीज के परिजन बनकर अस्पताल में प्रवेश करते थे और मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अस्पताल में लगातार हो रही चोरियों के बाद सुरक्षा व्यव

.

मंगलवार शाम दो युवक ट्रामा सेंटर बिल्डिंग से लिफ्ट का केबल चोरी कर ले जा रहे थे, जिन्हें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रंगे हाथ पकड़ा गया। दोनों युवक खुद को मरीज का परिजन बताकर अस्पताल में आते थे और मौका पाकर चोरी कर लेते थे।

केबल बांधकर बाइक से ले जा रहे थे

अस्पताल के असिस्टेंट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविकांत जाटवर ने सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवकों को ट्रामा सेंटर की ओर जाते देखा। जब उन्होंने ध्यान से देखा तो दोनों युवक बाइक (सीजी-12-बीएफ-6977) में लिफ्ट का मोटा केबल बांधकर ले जा रहे थे। उन्होंने तुरंत सिक्योरिटी गार्डों को सूचना दी। घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

0dfe1094 c5cf 4df1 b6f2 79a4d12b5291 1760530803

मरीज या परिजन बनकर करते थे चोरी

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि ये युवक कभी मरीज, कभी मरीज के परिजन बनकर अस्पताल आते थे और वार्डों में घूमते हुए मौका देखकर सामान चोरी कर ले जाते थे।

अस्पताल में पहले भी हो चुकी हैं चोरियां

इससे पहले अस्पताल परिसर से ऑक्सीजन पाइप, केबल, नलों की टोटियां और अन्य सामान चोरी हो चुका है। वाहन स्टैंड और डॉक्टरों के आवासों से भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

cf42bd61 35a3 4c6a b649 c92874f6cef2 1760530354310

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

चोरी की बढ़ती घटनाओं ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद सिक्योरिटी गार्ड, वाहन स्टैंड कर्मचारी और निजी सुरक्षा कंपनी के लोग चोरी रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। अब इनकी जिम्मेदारी और भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

पुलिस कर रही पूछताछ

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Youth, Family Women Injured Over Old Rivalry

April 27, 2026

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शरबत बांटा गया:43 डिग्री गर्मी में रेलवे ने की पहल, प्लेटफॉर्म-1 पर लगाया गया मिस्टिंग सिस्टम

April 27, 2026

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शरबत बांटा गया:43 डिग्री गर्मी में रेलवे ने की पहल, प्लेटफॉर्म-1 पर लगाया गया मिस्टिंग सिस्टम

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068902
Views Today : 54
Views Last 7 days : 969
Views Last 30 days : 4083
Total views : 89885
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.