Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two trucks collide in Jashpur, both drivers die | जशपुर में दो ट्रकों की टक्कर,दोनों ड्राइवरों की मौत: केबिन में फंसे ड्राइवरों के शव, ट्रक को कटर से काटकर बाहर निकाला, NH-43 पर हादसा – Jashpur News
Breaking News

Two trucks collide in Jashpur, both drivers die | जशपुर में दो ट्रकों की टक्कर,दोनों ड्राइवरों की मौत: केबिन में फंसे ड्राइवरों के शव, ट्रक को कटर से काटकर बाहर निकाला, NH-43 पर हादसा – Jashpur News

By adminDecember 27, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4 5 1766828954
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर NH-43 पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों ड्राइवरों की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर काईकछार के पास दो बड़े ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के ड्राइवर केबिन में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

.

हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। टक्कर के बाद ट्रकों के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे।

दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह डैमेज होने के कारण ड्राइवरों को बाहर निकालना आसान नहीं था। इसके बाद कटर मशीन की मदद से ट्रकों को काटा गया और काफी मशक्कत के बाद दोनों ड्राइवरों के शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह हादसा जशपुर थाना क्षेत्र में हुआ।

पहले देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें

NH-43 पर काईकछार के पास आमने-सामने टकराए दोनों भारी मालवाहक ट्रक

NH-43 पर काईकछार के पास आमने-सामने टकराए दोनों भारी मालवाहक ट्रक

कटर मशीन से ट्रक काटकर केबिन में फंसे ड्राइवरों के शव को बाहर निकाला गया।

कटर मशीन से ट्रक काटकर केबिन में फंसे ड्राइवरों के शव को बाहर निकाला गया।

कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा, NH-43 पर बिखरा दोनों ट्रकों में लदा मक्का दाना और कोयला।

कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा, NH-43 पर बिखरा दोनों ट्रकों में लदा मक्का दाना और कोयला।

घना कोहरा और तेज रफ्तार बने हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी काफी कम थी। साथ ही ट्रकों की तेज रफ्तार को भी इस हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक में कोयला (हार्ड कोक) लोड था, जो झारखंड के बालूमात से छत्तीसगढ़ के कोरबा या चांपा की ओर जा रहा था। इस ट्रक का नंबर CG 12 DU 6971 है। वहीं दूसरा ट्रक मक्का दाना लेकर छत्तीसगढ़ से झारखंड के हजारीबाग की ओर जा रहा था, जिसका नंबर JH 09 BJ 9624 बताया गया है।

भीषण टक्कर के बाद डैमेज ट्रक, केबिन पूरी तरह चकनाचूर नजर आ रहे हैं।

भीषण टक्कर के बाद डैमेज ट्रक, केबिन पूरी तरह चकनाचूर नजर आ रहे हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले ड्राइवरों की हुई पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वाले ड्राइवरों की पहचान भी हो गई है। हार्ड कोक लोड ट्रक चला रहे ड्राइवर का नाम निलेश केरकेट्टा उर्फ निलेश लकड़ा (उम्र 30 वर्ष) था। वो जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ओढका गांव का निवासी था। दूसरे ट्रक के ड्राइवर की पहचान अमित सोनी (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो झारखंड (हजारीबाग/धनबाद क्षेत्र) का रहने वाला बताया जा रहा है।

हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक ड्राइवरों की पहचान के बाद पुलिस जांच में जुटी।

हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक ड्राइवरों की पहचान के बाद पुलिस जांच में जुटी।

हादसे के बाद NH-43 पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ट्रैफिक को कंट्रोल किया। वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए गाड़ियों को निकाला गया।

फिलहाल जशपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस तेज रफ्तार, कोहरे और सड़क की स्थिति सहित सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

……………………………………………….

सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

सारंगढ़ में कार-ट्रक भिड़ी, कांग्रेस नेता और टीचर की मौत:नशे में थे दोनों, मोड़ पर आमने-सामने टक्कर, स्टीयरिंग में फंसा रहा ड्राइवर का शव

कार में फंसा रहा मृतकों का शव।

कार में फंसा रहा मृतकों का शव।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दुम्हारी मोड़ के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076616
Views Today : 542
Views Last 7 days : 3952
Views Last 30 days : 11757
Total views : 106757
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.