Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two pythons appeared in the field in one day. Video | खेत में एक दिन में निकला 2 अजगर VIDEO: अजगरों का ‘हॉटस्पॉट’ बना गांव, अब तक 8 अजगर मिलने से ग्रामीण चिंतित – durg-bhilai News
Breaking News

Two pythons appeared in the field in one day. Video | खेत में एक दिन में निकला 2 अजगर VIDEO: अजगरों का ‘हॉटस्पॉट’ बना गांव, अब तक 8 अजगर मिलने से ग्रामीण चिंतित – durg-bhilai News

By adminDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 124 2 1764911483
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अजगर का रेसक्यू कर उसे जंगल में छोड़ा गया।

दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र स्थित घोटवानी गांव इन दिनों अजगरों की लगातार मौजूदगी के कारण चर्चा में है। 3 दिसंबर को एक ही दिन में दो विशाल अजगर पकड़े गए, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। शइ गांव में अब तक कुल आठ अजगर निकल चुके हैं।

.

पहली घटना 3 दिसंबर की सुबह उस समय सामने आई जब किसान राजकुमार वर्मा के खेत में काम कर रहे मजदूरों ने एक भारी-भरकम अजगर को कुंडली मारे देखा। सांप को देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत 112 की टीम और वन विभाग को सूचना दी गई।

इस गांव में अब कुल 8 अजगर निकल चुके है।

इस गांव में अब कुल 8 अजगर निकल चुके है।

सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। टीम अभी अजगर को लेकर धमधा की ओर जा ही रही थी कि गांव से एक और अजगर दिखने की खबर मिली।

वहीं, दूसरा अजगर गांव के बुधारू साहू के खलिहान में पाया गया। इस बार ग्रामीणों ने गांव के युवक वेदराज संतु वर्मा की मदद ली, जिन्होंने बिना किसी अफरा-तफरी के सांप को नियंत्रित किया और उसे सुरक्षित वन विभाग के हवाले कर दिया।

95d412c5 0c52 4d8a b857 8eded403a435 1764908584731

अजगरों का ‘हॉटस्पॉट’ बना गांव

एक ही दिन में दो अजगरों के मिलने से पूरे गांव में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण आपस में चर्चा कर रहे हैं कि घोटवानी गांव अजगरों का ‘हॉटस्पॉट’ क्यों बन गया है।

गांव के बुजुर्गों का मानना है कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण जंगल के निचले इलाकों से अजगर बहकर गांव की तरफ आ गए हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद ये सूखे और सुरक्षित स्थानों की तलाश में खेतों, मेड़ों और खलिहानों में प्रवेश कर रहे हैं।

गांव में अब डर का माहौल है। लोग रात होने के बाद खेतों की तरफ जाने से बच रहे हैं। बच्चों को भी घर से दूर खेलने नहीं भेजा जा रहा है। पशुपालक भी सतर्क हो गए हैं, क्योंकि अजगर अक्सर छोटे जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं।

सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील

वन विभाग के जवान ओयंबक साहू ने बताया कि अजगर सामान्य प्रजाति का होता है और जहरीला नहीं होता। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी कि डरने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और सांप दिखते ही 112 या वन विभाग को तुरंत सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

ba6e87d5 2834 4d44 a104 52a3256934ea 1764908584733



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074031
Views Today : 2039
Views Last 7 days : 3612
Views Last 30 days : 8277
Total views : 100076
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.