Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

By adminJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d47c3924 6bf2 4c54 850d 728ef6461dbf 1781439211735
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d47c3924 6bf2 4c54 850d 728ef6461dbf 1781439211735
बिलासपुर में सकरी पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से चोरी के एक मामले का तेजी से खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 60 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। खास बात यह रही कि शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस सफल रही। साईं नगर, उस्लापुर निवासी नीता बघेल, जो कृष्णा अस्पताल में सफाईकर्मी हैं, ने सकरी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 12 जून की रात वह नाइट ड्यूटी पर थीं। नाइट ड्यूटी पर थीं महिला, घर में हो गई चोरी इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवर तथा 1 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। 13 जून की सुबह घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डॉग स्क्वाड ने दिखाया रास्ता शिकायत मिलते ही सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से जांच शुरू की। डॉग मास्टर राम मिलन सिंह ने पुलिस डॉग को घटनास्थल से मिले सुराग सुंघाए, जिसके बाद डॉग सीधे साईं नगर में कुछ संदिग्ध घरों तक पहुंच गया। डॉग के संकेत के आधार पर पुलिस ने विकास चतुर्वेदी (24) और अमन टंडन (20) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में कबूला जुर्म शुरुआत में दोनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवर बरामद कर लिए। बरामद किए गए सामान पुलिस ने आरोपियों से एक जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी के कमरबंद, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने की फुल्ली सहित करीब 60 हजार रुपये मूल्य के जेवर जब्त किए हैं। आरोपियों को भेजा गया जेल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बाद में दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के खुलासे में सकरी पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेंड्रा में कार-ट्रेलर टक्कर, एक गंभीर घायल:सुबह हुआ हादसा, कार में सवार चार लोगों को आई चोटें, ट्रेलर चालक फरार,पुलिस जाँच जारी

June 14, 2026

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074036
Views Today : 2182
Views Last 7 days : 3755
Views Last 30 days : 8420
Total views : 100219
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.