Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'
Breaking News

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

By adminJune 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2024 02 27 at 0947501709008792 1781439043
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2024 02 27 at 0947501709008792 1781439043
अयोध्या के राम मंदिर में कथित चोरी के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर की सुरक्षा और वित्तीय व्यवस्था को लेकर सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे, इसके बावजूद घटना सामने आई है तो संदेह का पूरी तरह निवारण होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आलोक कुमार ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट भगवान राम के एक-एक पैसे के प्रति अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करता है। यही वजह है कि मामले की निष्पक्ष और खुली जांच की मांग खुद तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने की है। ट्रस्ट के आग्रह पर बनी SIT VHP अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री से विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का आग्रह किया गया था। इसके बाद तीन सदस्यीय एसआईटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जांच दल में शामिल अधिकारियों को ऐसे मामलों की जांच का व्यापक अनुभव है और ट्रस्ट जांच में पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा, “हम सभी इस घटना से आहत हैं। लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है, इसलिए सच सामने आना चाहिए। जो भी दोषी होगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।” ‘किसी ट्रस्टी पर आरोप नहीं’ आलोक कुमार ने कहा कि फिलहाल जांच जारी है और किसी ट्रस्टी पर कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट और उससे जुड़े सभी लोग मिलकर व्यवस्था में यदि कहीं कोई कमी या लीकेज है तो उसे दूर करेंगे। उन्होंने कहा, “लोगों की आस्था की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए हमने शुरुआत से ही कहा है कि जांच पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए और दोषियों को दंड मिलना चाहिए।” अखिलेश यादव पर पलटवार मामले को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी सांसदों द्वारा सवाल उठाने तथा सुप्रीम कोर्ट जाने की बात पर भी आलोक कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कुछ राजनीतिक दल इस मामले में दलदल खड़ा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। अगर अखिलेश यादव को लगता है कि सुप्रीम कोर्ट से जांच होनी चाहिए तो वे खुद याचिका दायर क्यों नहीं करते?” VHP अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के संवेदनशील और आस्था से जुड़े मुद्दों पर निचले स्तर की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनका कहना था कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जाना चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074031
Views Today : 2050
Views Last 7 days : 3623
Views Last 30 days : 8288
Total views : 100087
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.