Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two pregnant women on one bed in Raipur government hospital | रायपुर के मेकाहारा में एक बेड पर दो प्रसूता: हाईकोर्ट बोला- बहुत दुखद, गोपनीयता-स्वच्छता की रक्षा जरुरी; ACS से मांगा शपथपत्र – Chhattisgarh News
Breaking News

Two pregnant women on one bed in Raipur government hospital | रायपुर के मेकाहारा में एक बेड पर दो प्रसूता: हाईकोर्ट बोला- बहुत दुखद, गोपनीयता-स्वच्छता की रक्षा जरुरी; ACS से मांगा शपथपत्र – Chhattisgarh News

By adminOctober 31, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 31 at 113752 1761891602
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में एक ही बेड पर दो प्रसूताओं को रखा गया। 150 बिस्तर वाले गायनी वार्ड में 29 अक्टूबर को यहां बेड फुल हो गया था। इसके चलते वार्ड नंबर 5 और 6 में एक-एक बेड पर दो-दो प्रसूताओं को रखा गया। बच्चों को साथ लिए प

.

इस अव्यवस्था पर हाईकोर्ट ने गहरी चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा है कि एक बेड पर दो प्रसूता को रखना बेहद खराब हालत है। प्रसूताओं की गोपनीयता, स्वच्छता और गरिमा की रक्षा जरूरी है।

कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है। वहीं, अस्पतालों में किट और रीजेंट की कमी पर CG-MSC के एमडी को जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

हाईकोर्ट ने जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए मांगा जवाब।

हाईकोर्ट ने जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए मांगा जवाब।

हर घंटे में एक डिलीवरी, सभी बेड फुल

मेकाहारा अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में का 150 बेड है। 29 अक्टूबर को सभी बेड फुल हो गया था। ऐसे में वार्ड नंबर 5 और 6 में दो गर्भवती महिलाओं को एक ही बेड पर एडमिट करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में औसतन हर घंटे में एक डिलीवरी होती है, यानी हर दिन सिजेरियन और नॉर्मल को मिलाकर लगभग 24 डिलीवरी हो रही हैं।

अलग से बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल

हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने कहा कि अंबेडकर हॉस्पिटल में दूसरे जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों समेत पूरे प्रदेश से मरीज रेफर किए जाते हैं। किसी को मना नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि भर्ती प्रसूताओं की संख्या बढ़ जाती है। बेड की कमी को देखते हुए मातृ-शिशु अस्पताल बनाया जा रहा है।

हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर शुरू की सुनवाई

दैनिक भास्कर ने 30 अक्टूबर को मेकाहारा की अव्यवस्था को लेकर प्रकाशित खबर की थी। इसमें बताया गया कि स्त्री रोग विभाग में बेड की कमी है, जिसके कारण एक बेड पर दो-दो महिला और उनके नवजात शिशु को रखा गया है।

इससे शिशु में इंफेक्शन फैलने के साथ ही डिलीवरी होने वाली महिला मरीज को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने इस खबर को संज्ञान में लिया है।

उन्होंने इसे जनहित याचिका मानकर लिस्टिंग करने के निर्देश दिए, जिसके बाद 30 अक्टूबर को डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई शुरू की।

इस दौरान कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल की लचर व्यवस्था पर गहरी चिंता जाहिर की। डिवीजन बेंच ने केस में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को शपथपत्र के साथ जवाब मांगा है।

परिजनों में आक्रोश, अस्पताल में मचाया हंगामा

बेड की कमी के कारण मरीजों के परिजनों ने नाराजगी जताई थी। एक ही बेड पर दो महिला को भर्ती करने पर परिजनों ने विरोध करते हुए हंगामा भी मचाया।

हालांकि बाद में उन्हें शांत करा दिया गया। अस्पताल में पहले भी कई तरह की अव्यवस्थाएं सामने आई थी, जिसमें सर्जरी में देरी और मरीजों के रिश्तेदारों का अस्पताल परिसर व पार्किंग में दिन-रात गुजारना पड़ा था।

बता दें कि चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की डिवीजन बेंच ने सुनवाई की। मामले की अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

अस्पताल है या राहत कैंप…?:सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में हर घंटे में एक डिलिवरी, सभी 150 बेड फुल… अब एक बेड पर बच्चों के साथ 2-2 प्रसूताएं

मेकाहारा के गायनी वार्ड का हाल

मेकाहारा के गायनी वार्ड का हाल

ये तस्वीर प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के गायनी वार्ड की है, जहां एक ही बेड पर दो प्रसूताओं को रखा गया है। 150 बिस्तर वाले इस वार्ड में बुधवार को बेड फुल हो गया। इसके चलते वार्ड नंबर 5 और 6 में एक-एक बेड पर दो-दो प्रसूताओं को रखा गया है। बच्चों को साथ लिए प्रसूताओं ने बेड के एक-एक हिस्से को सिरहाना बनाया है। इसे लेकर मरीजों के परिजनों ने खासी नाराजगी जताई, लेकिन बेड नहीं होने के कारण उन्हें आखिरकार शांत होना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सामाजिक सद्भाव बैठक 9 मई को ग्राम कंवर में

May 7, 2026

निर्माण कार्य के लिए 9.98 लाख की मंजूरी

May 7, 2026

केबीसी स्टाइल मेंटल मैथ्स चैलेंज में छात्रों ने दिखाई तेज दिमागी क्षमता

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069715
Views Today : 18
Views Last 7 days : 571
Views Last 30 days : 3696
Total views : 90759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.