भास्कर न्यूज | कवर्धा सहसपुर लोहारा व कवर्धा ब्लॉक के अलग-अलग ग्राम में निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 98 हजार 700 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्य के लिए जपं कवर्धा व सहसपुर लोहारा सीईओ को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। ग्राम पंचायत लखनपुर कला में भवन निर्माण कार्य सरस्वती शिशु मंदिर के पास 4 लाख 99 हजार 900 रुपए, श्री रामजानकी मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण एक लाख 99 हजार 200 रुपए व ग्राम पंचायत गौरमाटी में मंदिर के सामने कांक्रीटीकरण कार्य तीन लाख 99 हजार 700 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
<
