![]()
भास्कर न्यूज | पलारी आरएसएस का सामाजिक सद्भाव बैठकों की श्रृंखला के अंतर्गत खंड गुरुर में 9 मई को चंडी मंदिर प्रांगण कंवर में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक सुबह 10 बजे से 12 बजे तक संपन्न होगी। इस बैठक का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करना है। आयोजकों के अनुसार भारत की शक्ति उसकी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विविधता में निहित है, और सभी समाजों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में यह विचार-विमर्श किया जाएगा कि समाज प्रमुख आपसी सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से किस प्रकार सामाजिक उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर सामाजिक सद्भाव प्रांत प्रमुख कौशलेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के समाज प्रमुखों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रण दिया जा रहा है। आयोजकों ने सभी समाज प्रमुखों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। पलारी. सामाजिक सद्भाव बैठक के लिए आमंत्रण देते संघ के कार्यकर्ता।
<
