Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two friends from Korba pledged to donate their bodies. | कोरबा के दो दोस्तों ने देहदान का संकल्प लिया: बोले-मृत्यु के बाद शरीर काम आए, ये सौभाग्य की बात, परिजनों ने किया फैसले का स्वागत – Korba News
Breaking News

Two friends from Korba pledged to donate their bodies. | कोरबा के दो दोस्तों ने देहदान का संकल्प लिया: बोले-मृत्यु के बाद शरीर काम आए, ये सौभाग्य की बात, परिजनों ने किया फैसले का स्वागत – Korba News

By adminDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
63e2069f 6d6a 4a60 8f8b a58511c108e21766811868714 1766853340
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के दो बुजुर्ग दोस्तों ने मृत्यु के बाद देहदान करने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि शरीर मिट्टी में मिलने के बजाय किसी के काम आ सके।

.

75 वर्षीय विवारू राम नोनिया और 74 वर्षीय बुद्धू दास महंत कोरबा के बालको स्थित कैलाश नगर, बेला कछार के निवासी हैं। पिछले एक दशक से दोनों दोस्त नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर साथ जाते हैं। बढ़ती उम्र को देखते हुए उन्होंने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

f527b39c b12f 45eb 8295 63f466ba1555 1766811863491

शरीर किसी के काम आ सके, तो यह सौभाग्य की बात होगी

विवारू राम नोनिया 2011 में बालको से रिटायर हुए थे। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं, जिन्होंने उनके इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, “यह मिट्टी का शरीर है, एक दिन मिट्टी में ही मिल जाएगा। यदि मृत्यु के बाद भी यह शरीर किसी के काम आ सके, तो यह सौभाग्य की बात होगी।”

विवारू राम ने बताया कि उन्होंने कोरबा में देहदान के प्रति बने सकारात्मक माहौल और अपने गुरु रामपाल से प्रेरणा लेकर यह कदम उठाया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों ने इस पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने समाज से अपील की है कि वे सामाजिक कुरीतियों को दूर कर इस नेक कार्य में आगे आएं।

1bdfd5e8 0843 47cb a01f 63c6adb5f311 1766811863488

इस बुजुर्ग जोड़ी के दूसरे सदस्य बुद्धू दास महंत तीन बेटों और एक बेटी के पिता हैं। उन्होंने जीवन भर मजदूरी की है। उनकी भी यही इच्छा है कि मरणोपरांत उनका शरीर या कोई अंग किसी जरूरतमंद के काम आ सके।

अंग किसी ऐसे को जो पढ़कर डॉक्टर बने और सेवा करे

बुद्धू दास महंत ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उनके शरीर से कोई अंग किसी ऐसे व्यक्ति को मिलता है जो पढ़कर डॉक्टर बनता है और लोगों की सेवा करता है, तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी।

6fbde807 0172 491f bba3 36733fe8bb53 1766811863488

विवारू राम नोनिया और बुद्धू दास महंत के इस संकल्प की उनके शुभचिंतकों और परिचितों के बीच खूब चर्चा हो रही है। सभी उनके इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं और इसे एक प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075956
Views Today : 424
Views Last 7 days : 3230
Views Last 30 days : 11062
Total views : 105867
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.