![]()
अभनपुर विकासखंड के बेलर गांव में गुरुवार को पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर का शुभारंभ सरपंच शीलादेवी टंडन, चंद्रशेखर टंडन और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप जलाकर किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. विनीता सोनवानी ने बताया कि शिविर में 367 लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी और जरूरत के अनुसार दवाइयां भी दी गईं। इसके अलावा 211 लोगों का ब्लड प्रेशर और 63 लोगों का ब्लड शुगर जांचा गया।
मौसम के अनुसार खान-पान पर जागरूकता रोगों से बचाव और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 150 लोगों को आयुष क्वाथ वितरित किया गया। शिविर में आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ दिनचर्या, मौसम के अनुसार खान-पान और योग के फायदे भी सरल भाषा में समझाए गए।
योग के तरीके बताए योग प्रशिक्षक भुवनेश्वरी साहू ने ग्रामीणों को आसान योगासन और नियमित योग करने के तरीके बताए। साथ ही स्वास्थ्य और योग से जुड़े जानकारी वाले ब्रोशर भी बांटे गए, ताकि लोग रोजमर्रा की जिंदगी में इन्हें अपना सकें। शिविर को सफल बनाने में डॉ. शीतला देवी चौहान, डॉ. शशि भूषण तिवारी, डॉ. डोलानारायण पटेल, डॉ. दीप्ति श्रीवास, डॉ. अंकिता पटेल, चोवा राम साहू, हेमंत कुमार मेंश्राम, तोषण साहू, दुर्गा प्रसाद देवांगन, पुष्पा सोनवानी, शैलेन्द्र देवांगन, अंकित हलधर और डेमन यादव ने सहयोग दिया।
<
