Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन हटाए गए:2019 बैच की अधिकारी रेना जमील को मिली जिले की कमान
Breaking News

सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन हटाए गए:2019 बैच की अधिकारी रेना जमील को मिली जिले की कमान

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e7e303e4 8c8c 4f03 8940 28fc68ce569d 1778070998813
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e7e303e4 8c8c 4f03 8940 28fc68ce569d 1778070998813
छत्तीसगढ़ शासन ने 6 मई को देर शाम 43 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन को हटा दिया गया है। उनकी जगह 2019 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री रेना जमील को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। एस. जयवर्धन, जो 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, को अब संचालक, कोष एवं लेखा के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें संचालक, पेंशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। रेना जमील की पहली जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी रेना जमील इससे पहले वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में उप सचिव और लोक सेवा आयोग में सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। 2019 बैच की अधिकारी के रूप में यह उनकी पहली जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी है। एक्शन मोड के लिए जाने जाते थे एस. जयवर्धन एस. जयवर्धन को अक्टूबर 2024 में सूरजपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद कलेक्टर बनाया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान, वे एक्शन मोड के लिए जाने जाते थे। दीपावली 2024 पर हेलमेट पहनकर बाइक से शहर, जिला अस्पताल और पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण कर वे सुर्खियों में आए थे। प्रशासनिक फेरबदल में 43 अधिकारियों के प्रभार बदले गए इस प्रशासनिक फेरबदल में अपर मुख्य सचिव से लेकर संचालक स्तर तक के 43 अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। प्रमुख नामों में ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, मनोज पिंगुआ को वन एवं जलवायु परिवर्तन, और निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हंस ट्रेवल्स के गोदाम से पैसों की 1200 गड्डियां मिली:तीन बोरियों की तलाशी में मिले 16 लाख, कोलकाता से दिल्ली भेजा जा रहा था पार्सल; ट्रेवल्स ऑफिस के कर्मचारियों से पूछताछ में जुटे अफसर

May 6, 2026

ड्यूटी से गायब मिले सफाई कर्मचारी:ठेकेदार पर जुर्माना, निरीक्षक को नोटिस, रायपुर नगर निगम की कार्रवाई

May 6, 2026

6 साल की मासूम को करैत सांप ने काटा,मौत:उल्टी-दस्त का इलाज कर रहे थे परिजन, आधे घंटे बाद बिस्तर पर दिखा सांप

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069688
Views Today : 41
Views Last 7 days : 595
Views Last 30 days : 3834
Total views : 90732
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.