Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर
Breaking News

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

By adminJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 24 at 175227 1782310085
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 24 at 175227 1782310085
बलरामपुर जिले में सीआरपीएफ के जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। मृत जवान जम्मू-कश्मीर में पदस्थ था और छुट्टी पर घर आया था। करीब छह माह पहले भी जवान ने पत्नी एवं ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर सेवन कर लिया था। जवान ने पत्नी एवं ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए वीडियो भी जारी किया था। जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम कुंदीकला निवासी राजाराम प्रजापति का वर्ष 2021 में सीआरपीएफ के जवान के पद पर पदस्थापना हुई थी। वह जम्मू कश्मीर में ड्यूटी में तैनात था। कुछ दिनों पूर्व वह छुट्टी लेकर अपने घर कुंदीकला आया था। घर आने के बाद उसका पत्नी से लगातार विवाद हो रहा था। घर से निकला और आम पेड़ में फांसी लगाई
जवान के भाई शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि बुधवार को भी राजाराम प्रजापति का पत्नी से विवाद हुआ। विवाद होने के बाद वह रस्सी लेकर दौड़कर घर से निकला और आम पेड़ पर चढ़कर फांसी पर झूल गया। उसके पीछे मां भी दौड़ी और शोर मचाया। शोर सुनकर शिव कुमार प्रजापति और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राजाराम को फांसी के फंदे से उतारा। उसकी सांसें चल रही थी। परिजन उसे लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी एवं ससुराल पक्ष पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप
शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि दिसंबर 2025 में राजाराम ने जहर सेवन कर लिया था। उसने पत्नी एवं ससुराल पक्ष पर पैसे मांगने एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगा वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में शेयर किया था। पुलिस से भी शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। राजाराम प्रजापति का करीब डेढ़ माह दो अस्पतालों में इलाज चला था। ठीक होने के बाद वह ड्यूटी में लौट गया था। इसके बाद भी पत्नी एवं ससुराल से विवाद हो रहा था। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075308
Views Today : 64
Views Last 7 days : 2250
Views Last 30 days : 9909
Total views : 104331
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.