Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two bike riders died after colliding with a highway | हाईवा से टकरा कर बाइक सवार दो लोगों की मौत – kabirdham News
Breaking News

Two bike riders died after colliding with a highway | हाईवा से टकरा कर बाइक सवार दो लोगों की मौत – kabirdham News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 17671011766953d2f811614 30deckawardha31
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 17671011766953d2f811614 30deckawardha31

.

पंडरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 130(ए) पर सोमवार रात करीब 8 बजे भयानक सड़क हादसा हुआ। पंडरिया से महज 2 किलोमीटर दूर नवागांव हट्‌हा के पास हाईवा क्रमांक- सीजी 09 जेएन 8333 से टकरा कर मोटर साइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान धर्मसाय बंजारे पिता स्व. मिठईलाल बंजारे (35) निवासी भूमिया पारा थाना फास्टरपुर (मुंगेली) और मुकेश पिता अशोक कुर्रे (25) निवासी सूरजपुरा कला थाना कुंडा के रूप में हुई है। दोनों युवक भोरमदेव मंदिर से दर्शन करके गांव लौट रहे थे। घटना उस समय हुई, जब रात का अंधेरा गहरा था। बाइक चालक मुकेश और उसके साथी दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। लेकिन हादसे को लेकर जो सबसे बड़ा कारण था, वह हाईवे पर अंधेरे का होना था। नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण पर 351.19 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन हाईवे किनारे बसाहट वाले इलाकों में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लगाई गई है।

पांच घंटे हाईवे जाम, वाहन मालिक ने दिया आश्वासन 15 मिनट बाद ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पहले शव को मरच्यूरी भेजा गया, लेकिन दूसरे शव को उठाने के प्रयास के दौरान स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और शव उठाने से रोक दिया। नायब तहसीलदार संजय मौध्या और पुलिस अधिकारी मौके पर समझाने पहुंचे, लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन करीब 5 घंटे तक चला। देर रात 1.30 बजे वाहन मालिक ने मुआवजा देने का आश्वासन मिलने के बाद हाईवे खुल सका।

पोंडी से पंडरिया होते हुए मुंगेली तक एनएच- 130(ए) का चौड़ीकरण लगभग पूरा हो चुका है। 351.19 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। सड़क चमकदार है, चौड़ी है, लेकिन जहां बसाहट है वहां स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाए गए हैं। रात के समय यह हाईवे घुप अंधेरे में डूबा रहता है और यह अंधेरा हर दिन जिंदगी छीन रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है। कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन हर बार मुआवजा का आश्वासन देकर मामला दबा देता है। लोग अब न केवल सड़क, बल्कि सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076623
Views Today : 550
Views Last 7 days : 3960
Views Last 30 days : 11765
Total views : 106765
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.