![]()
बेमेतरा जिले में शनिवार को युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। यह मामला चंदनू थाना क्षेत्र के ग्राम भदराली का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम भदराली के मेन रोड स्थित पिरैया मोड़ के पास कन्हैया बंजारे की धारदार हथियार (तबली) से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को बउवा राम चतुर्वेदी ने अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चंदनू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अपराध दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और आरोपी से पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।
<
