Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two arrested in Rajpur, illegal liquor and drug injections seized | राजपुर में दो गिरफ्तार, अवैध शराब-नशीले इंजेक्शन जब्त: आबकारी विभाग की कार्रवाई, ढाबा संचालक और इंजेक्शन विक्रेता जेल – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Two arrested in Rajpur, illegal liquor and drug injections seized | राजपुर में दो गिरफ्तार, अवैध शराब-नशीले इंजेक्शन जब्त: आबकारी विभाग की कार्रवाई, ढाबा संचालक और इंजेक्शन विक्रेता जेल – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6d33d9e3 5cc6 4515 afa0 cf94a7f421ee 1760185503051
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले के राजपुर में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध शराब बिक्री और नशीले इंजेक्शन की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बघिमा स्थित शर्मा ढाबा का संचालक अरुण कुमार सिंह और बूढ़ा बगीचा, राजप

.

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। 11 अक्टूबर 2025 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बघिमा स्थित शर्मा ढाबा से अवैध विदेशी शराब बेची जा रही है। टीम जब ढाबे पर पहुंची तो वहां अरुण कुमार सिंह मौजूद मिले, जो मालिक की अनुपस्थिति में ढाबे का संचालन करते हैं।

तलाशी के दौरान ढाबे, घर और ढाबे में खड़ी इनोवा गाड़ी से कुल 13 सिंबा बियर, दो रॉयल चैलेंज व्हिस्की की बोतलें और 10 पाव आफ्टर डार्क व्हिस्की बरामद की गई। अरुण कुमार सिंह को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

be4d2fc1 bc14 4b19 bdc8 f9738568cbb7 1760185531338

राजपुर में छापेमारी, घर से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद

इसी कार्रवाई के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बूढ़ा बगीचा, राजपुर में सूरज सोनी अपनी दुकान और घर से खुलेआम नशीले इंजेक्शन बेच रहा है। आबकारी उड़नदस्ता टीम ने रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल सूरज सोनी के घर और दुकान पर दबिश दी। घर की तलाशी में किचन रूम से एक थैली में 53 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 53 एविल इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी सूरज सोनी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों, अरुण कुमार सिंह और सूरज सोनी को 11 अक्टूबर 2025 को न्यायालय राजपुर में रिमांड के लिए पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश प्राप्त हुआ। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा संभाग को नशीले इंजेक्शन और अन्य प्रकार के नशे से मुक्त करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

FB आईडी से कर रहा था युवती के फोटोस वाइरल:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दबोचा गया, तेलंगाना का है आरोपी

June 18, 2026

युवती को ब्लैकमेल करने वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी:जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, 70 हजार मांगे थे

June 18, 2026

लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074599
Views Today : 59
Views Last 7 days : 5583
Views Last 30 days : 9823
Total views : 102629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.