Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
Breaking News

लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

By adminJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bead4332 c01e 4c58 9319 c05a8767f661 1781708041879
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



bead4332 c01e 4c58 9319 c05a8767f661 1781708041879
मुंगेली जिले के लोरमी वन क्षेत्र में एक नर तेंदुए का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल तेंदुए की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, चन्दूपारा जंगल के कक्ष क्रमांक 1529 में ग्रामीणों ने एक तेंदुए का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गले और सिर पर मिले चोट के निशान प्राथमिक जांच में तेंदुए के गले और सिर के हिस्से में चोट के निशान पाए गए हैं। शुरुआत में शिकार की आशंका जताई गई थी, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि चोटें किसी अन्य जंगली जानवर के साथ संघर्ष के दौरान भी लग सकती हैं। अचानकमार बफर जोन के पास मिला शव जिस स्थान पर तेंदुए का शव मिला है, वह क्षेत्र अचानकमार टाइगर रिजर्व के बफर जोन के काफी नजदीक स्थित है। वन विभाग का अनुमान है कि तेंदुआ पानी या शिकार की तलाश में रिजर्व क्षेत्र से बाहर निकलकर इस इलाके में पहुंचा होगा। विशेषज्ञ टीम करेगी पोस्टमार्टम वन विभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, कानन पेंडारी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। दो तेंदुओं के संघर्ष की भी आशंका उपवनमंडलाधिकारी दशांश सूर्यवंशी ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में दो तेंदुओं के बीच भीषण संघर्ष जैसी आवाजें सुनने की जानकारी दी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष के कारण हुई हो सकती है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के वन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युवती को ब्लैकमेल करने वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी:जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, 70 हजार मांगे थे

June 18, 2026

कोरबा में पीएनसी अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप:'जमीन में गाड़ देने' और 'जान से मारने' जैसी धमकियां दीं,कार्रवाई न होने पर चक्काजाम

June 18, 2026

रायगढ़ के बिरहोर बच्चे अंग्रेजी माध्यम में कर रहे पढ़ाई:बीच में छोड़ देते थे पढ़ाई, जेपीएल के प्रयासों से सुधर रहा जीवन

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074596
Views Today : 56
Views Last 7 days : 5580
Views Last 30 days : 9820
Total views : 102626
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.