Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » FB आईडी से कर रहा था युवती के फोटोस वाइरल:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दबोचा गया, तेलंगाना का है आरोपी
Breaking News

FB आईडी से कर रहा था युवती के फोटोस वाइरल:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दबोचा गया, तेलंगाना का है आरोपी

By adminJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
655be1fd 3437 4ffa a9ab 7deb124a9fa9 1781787388347
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



655be1fd 3437 4ffa a9ab 7deb124a9fa9 1781787388347
राजनांदगांव में सोशल मीडिया पर एक युवती के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी निजी तस्वीरें, वीडियो और मोबाइल नंबर वायरल करने के मामले में घुमका पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती को लगातार परेशान कर उसकी निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना घुमका में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया है। आरोपी उस आईडी के माध्यम से युवती की निजी तस्वीरें, वीडियो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर साझा कर रहा था। फर्जी आईडी बनाकर कर रहा था बदनाम पीड़िता ने बताया कि आरोपी की इस हरकत से उसकी छवि प्रभावित हो रही थी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। साइबर ट्रैकिंग से आरोपी तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगांव मंजूलता बाज के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की लोकेशन राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के पास मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कबूला अपराध पुलिस पूछताछ में आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर फोटो और वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मारपल्ली राकेश (27) निवासी अलीपुर, थाना जहीराबाद, जिला संगारेड्डी (तेलंगाना) के रूप में हुई है। न्यायालय में किया गया पेश पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है और पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युवती को ब्लैकमेल करने वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी:जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, 70 हजार मांगे थे

June 18, 2026

लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

June 18, 2026

कोरबा में पीएनसी अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप:'जमीन में गाड़ देने' और 'जान से मारने' जैसी धमकियां दीं,कार्रवाई न होने पर चक्काजाम

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074602
Views Today : 62
Views Last 7 days : 5586
Views Last 30 days : 9826
Total views : 102632
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.