राजधानी रायपुर में ड्रग्स बेचने वाले आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। मंगलवार देर रात टिकरापारा पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन के साथ पकड़ा है।आरोपी हेरोइन कहां से लाए? इसका पुलिस अधिकारी पता लगा रहे है।
.
जांच अधिकारियों को आशंका है, कि आरोपी पंजाब का ड्रग्स रायपुर में खपा रहे है। आरोपियों से पूछताछ पुलिस अधिकारी कर रहे है। पूरे मामले का खुलासा अफसरों द्वारा जल्द किया जाएगा।

तीन महीने में 52 से ज्यादा आरोपी पकड़े पुलिस ने
ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ रायपुर पुलिस चार महीने से अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली, पंजाब, रायपुर में दबिश देकर 52 से ज्यादा आरोपी पकड़े है। इन आरोपियों में महिला ड्रग पैडलर भी शामिल है। अफसरों का कहना है, कि ड्रग्स बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

दो महीने पहले पंजाब नेटवर्क तोड़ा पुलिस ने
रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने दो माह पहले रायपुर के कमल विहार में रेड मारकर सिंडिकेट बनाकर ड्रग्स बेचने वाले पंजाब गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने इस केस में रायपुर से पंजाब तक रेड मारी और 20 से ज्यादा आरोपी इस ग्रुप के पकड़े। इन आरोपियों के खातों में करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन पुलिस को मिला है।

कोडवर्ड से बेचते थे ड्रग्स

<
