Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tusker elephant 8 km away from Korba city, route sealed | कोरबा शहर से 8 किमी दूर दंतैल हाथी, मार्ग सील: वन विभाग ने बालको-कॉफीपॉइंट मार्ग पर आवाजाही रोकी, लोगों से न जाने की अपील की – Korba News
Breaking News

Tusker elephant 8 km away from Korba city, route sealed | कोरबा शहर से 8 किमी दूर दंतैल हाथी, मार्ग सील: वन विभाग ने बालको-कॉफीपॉइंट मार्ग पर आवाजाही रोकी, लोगों से न जाने की अपील की – Korba News

By adminDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2454130e 849c 4056 acca 42fdcdac490a 1765021499255
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर एक नर दंतैल हाथी के देखे जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालको से कॉफी पॉइंट की ओर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। यह घटना 6 दिसंबर, शनिवार को हुई।

.

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है, जिसके कारण यह आक्रामक व्यवहार कर रहा है।

हाथी वर्तमान में बालको क्षेत्र के फुटामूढा और केसला गांवों के आसपास घूम रहा है। शहर से इसकी निकटता को देखते हुए वन विभाग ने शहर में हाथी के प्रवेश की आशंका पर गंभीर चेतावनी जारी की है।

cc479d47 b668 4b60 b770 38a9d3327efe1765021499256 1765023497

विभाग ने बालको-कॉफी पॉइंट मार्ग को किया सील

विभाग ने बालको-कॉफी पॉइंट मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया है और लोगों को उस क्षेत्र में जाने से रोका जा रहा है। वन विभाग की टीमें हाथी पर लगातार नज़र रख रही हैं और उसे आबादी वाले इलाकों से दूर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही हैं।

बालको कॉफी प्वाइंट नाका के पास एक सूचना बोर्ड लगाया गया है, जो लोगों को आवाजाही से रोक रहा है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

c745df54 978f 4154 b7a9 e23f43b80dcd 1765021499256

हाथी के विचरण क्षेत्र में न जाने की अपील

वन विभाग ने कोरबा और बालको क्षेत्र के निवासियों से सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित मार्गों का उपयोग न करने और हाथी के विचरण क्षेत्र में न जाने की अपील की है। स्थानीय लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या हाथी की जानकारी तुरंत वन विभाग को देने का आग्रह किया गया है। शहर में हाथी के प्रवेश की संभावना के मद्देनजर विभाग ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है।

कॉफी प्वाइंट पर परिवार के साथ घूमने जा रहे अतुल यादव ने बताया कि हाथी के विचरण की सूचना मिलने के बाद वे वापस घर लौट रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074332
Views Today : 851
Views Last 7 days : 5382
Views Last 30 days : 9708
Total views : 101908
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.