Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » TS Singhdev spoke on the laying of the foundation stone of Babri Masjid. | बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने पर बोले टीएस सिंहदेव: उनकी भावनाएं आहत हुई हैं,आपने किसी से कोई चीज ले ली है, देश के कानून के अनुरूप भी नहीं ली – Raipur News
Breaking News

TS Singhdev spoke on the laying of the foundation stone of Babri Masjid. | बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने पर बोले टीएस सिंहदेव: उनकी भावनाएं आहत हुई हैं,आपने किसी से कोई चीज ले ली है, देश के कानून के अनुरूप भी नहीं ली – Raipur News

By adminDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ts singhdev1580207033 1765026979
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ts singhdev1580207033 1765026979

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ नाम पर मस्जिद की नींव रखे जाने को लेकर देशभर में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या वि

.

क्या कहा पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने

सिंहदेव ने कहा कि, “आपने किसी से कोई चीज ले ली है, वह भी देश के कानून के अनुरूप नहीं ली। बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने धारा 142 और 143 लगाकर फैसला दिया। जिन लोगों से वह चीज ली गई, उनकी भावना आहत हुई है। ऐसा नहीं है कि वे देश के नागरिक नहीं रह गए। उन्हें भी अपने तौर-तरीकों से पूजा-अर्चना करने की आजादी है।” उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों को बराबर सम्मान देने का संवैधानिक प्रावधान है और किसी समुदाय की भावनाओं को नजरअंदाज कर फैसले नहीं लिए जाने चाहिए। उनके इस बयान को बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को ‘बाबरी मस्जिद’ नाम से एक नई मस्जिद की नींव रखी। उन्होंने बेलडांगा के पास सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में प्रतीकात्मक शिलान्यास किया। हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद के भरतपुर सीट से विधायक हैं। वह पिछले कई दिनों से ऐलान कर रहे थे कि 6 दिसंबर को वह ‘बाबरी मस्जिद’ के निर्माण की नींव रखेंगे। 4 दिसंबर को उन्हें टीएमसी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और ‘सांप्रदायिक राजनीति’ के आरोप में निष्कासित कर दिया। बाहर निकलने के बाद कबीर ने कहा कि वह हर हाल में मस्जिद बनवाएंगे और 22 दिसंबर को नई पार्टी भी बनाने की घोषणा कर चुके हैं। मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में मस्जिद का शिलान्यास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। कार्यक्रम में मौलवियों के साथ मिलकर कबीर ने फीता काटा और मंच पर “नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर” के नारे गूंजते रहे। सुबह से बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे। रेजीनगर और बेलडांगा इलाके में पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई थी।

हुमायूं कबीर पहले भी पार्टी लाइन से हटकर बयान दे चुके हैं, जिसके चलते उन पर कार्रवाई होती रही है। लेकिन इस बार ‘बाबरी मस्जिद’ नाम का इस्तेमाल कर मस्जिद की नींव रखने को लेकर मामला और गरमा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074331
Views Today : 845
Views Last 7 days : 5376
Views Last 30 days : 9702
Total views : 101902
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.