Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बंदोरा पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित:कॉरपोरेट ऑफिस जैसा दिखता है भवन, 3 जून को दिल्ली में सरपंच का सम्मान
Breaking News

बंदोरा पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित:कॉरपोरेट ऑफिस जैसा दिखता है भवन, 3 जून को दिल्ली में सरपंच का सम्मान

By adminJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27d48ea4 954c 415f a932 5d75d2fabda8 1780384913259
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



27d48ea4 954c 415f a932 5d75d2fabda8 1780384913259
सक्ती जिले की ग्राम पंचायत बंदोरा को नेशनल पंचायत अवार्ड-2026 के लिए चुना गया है। गांव के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायत को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा रहा है। 3 जून को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पंचायत के सरपंच नवधा राम वर्मा को सम्मानित किया जाएगा। बंदोरा पंचायत की सबसे बड़ी विशेषता उसका आधुनिक और सुव्यवस्थित पंचायत भवन है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन किसी कॉरपोरेट कार्यालय की तरह नजर आता है, जो पारंपरिक पंचायत भवनों से बिल्कुल अलग पहचान रखता है। देखिये पंचायत भवन की तस्वीरें कॉरपोरेट ऑफिस जैसी है पंचायत की पहचान भवन में सरपंच और सचिव के लिए वातानुकूलित (एसी) केबिन बनाए गए हैं। इसके अलावा आधुनिक मीटिंग हॉल, आकर्षक फर्नीचर, रोजगार सहायक के लिए अलग कार्यालय कक्ष और किचन रूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। भवन की साफ-सफाई, बेहतर रखरखाव और व्यवस्थित कार्यप्रणाली लोगों को आकर्षित करती है। विकास और सुशासन बना सफलता का आधार ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत ने केवल बुनियादी विकास कार्यों पर ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी आधुनिक स्वरूप दिया है। योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के कारण बंदोरा पंचायत ने जिले और प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। पंचायत की कार्यशैली को देखते हुए यह अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी मॉडल के रूप में उभरकर सामने आई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि बेहतर प्रबंधन और जवाबदेह प्रशासन ने पंचायत को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। गांव में खुशी का माहौल नेशनल पंचायत अवार्ड-2026 के लिए चयन होने के बाद पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गांव के सामूहिक प्रयासों और पंचायत नेतृत्व की सफलता बताया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जरौद वार्ड 8 में उपचुनाव कुर्रे की 27 वोट से जीत

June 3, 2026

रायगढ़ में 2 ट्रेलरों की टक्कर, ड्राइवर जिंदा जला,VIDEO:दूसरे ने कूद कर बचाई जान, दोनों में कोयला लोड था, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

June 3, 2026

पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार में छत्तीसगढ़ को नेशनल अवार्ड:4 जून को नई दिल्ली में मिलेगा सम्मान, सौर ऊर्जा अभियान में 1222 वेंडर रजिस्टर्ड

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072775
Views Today : 7
Views Last 7 days : 1496
Views Last 30 days : 5662
Total views : 96301
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.