Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में 2 ट्रेलरों की टक्कर, ड्राइवर जिंदा जला,VIDEO:दूसरे ने कूद कर बचाई जान, दोनों में कोयला लोड था, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त
Breaking News

रायगढ़ में 2 ट्रेलरों की टक्कर, ड्राइवर जिंदा जला,VIDEO:दूसरे ने कूद कर बचाई जान, दोनों में कोयला लोड था, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

By adminJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 91 1780414319
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 91 1780414319
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 2 ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई और उसमें फंसे ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों वाहनों में कोयला लोड था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह हादसा तमनार थाना क्षेत्र में हुआ है। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे ग्राम झिंकाबहाल के पास हुई। 2 ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। आग की लपटों में एक ड्राइवर फंस गया और वह बाहर नहीं निकल सका। वहीं दूसरे ट्रेलर का ड्राइवर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। हादसा होते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई गई। दोनों वाहनों में लदा था कोयला जानकारी के अनुसार, एक कोयला लदा ट्रेलर गारे 4/6 माइंस से डोंगामौआ की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर ओडिशा की ओर से किसी पावर प्लांट की तरफ जा रहा था। पुलिस ने मृतक चालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। आगे की जांच में जुटी पुलिस तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि घटना की आग पर काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दूसरा ड्राइवर मौके से भाग गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। …………………. हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दुर्ग में सिलेंडर ब्लास्ट से 4 लोग जिंदा जले:खंभे में शॉर्ट-सर्किट, मकान में लगी आग; किचन में धमाका, 2 बहन-पिता और मासूम की मौत छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार दोपहर सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 2 बहनें, पिता और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। जानकारी के मुताबिक कुम्हारी स्थित खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी थी। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार में छत्तीसगढ़ को नेशनल अवार्ड:4 जून को नई दिल्ली में मिलेगा सम्मान, सौर ऊर्जा अभियान में 1222 वेंडर रजिस्टर्ड

June 3, 2026

बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सली दंपति की दुकान पहुंचे मुख्यमंत्री साय:खरीदी पानी की बोतल, बोले- आत्मनिर्भरता ही नए बस्तर की पहचान

June 3, 2026

सरगुजा के 59 भवनविहीन स्कूलों को मिलेगा नया भवन:डीएमएफ और शिक्षा विभाग के फंड से बनेंगे नए स्कूल भवन, कलेक्टर ने दी मंजूरी

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072773
Views Today : 5
Views Last 7 days : 1494
Views Last 30 days : 5660
Total views : 96299
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.