Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Truck loaded with illegal silk cotton wood seized in Ramanujganj | रामानुजगंज में अवैध सेमल लकड़ी लदा ट्रक जब्त: ऑनलाइन रिकॉर्ड में मिली असमानता पर हुई कार्रवाई, वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Truck loaded with illegal silk cotton wood seized in Ramanujganj | रामानुजगंज में अवैध सेमल लकड़ी लदा ट्रक जब्त: ऑनलाइन रिकॉर्ड में मिली असमानता पर हुई कार्रवाई, वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ca37e790 9620 4ce2 a58b f842215d0242 1766469944369
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


वन विभाग ने रामानुजगंज के चोरपहरी बैरियर पर अवैध रूप से सेमल लकड़ी का परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी बलरामपुर अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में की गई।

.

वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज निखिल सक्सेना के नेतृत्व में सर्किल रामानुजगंज, बीट रामानुजगंज के चोरपहरी बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान अवैध लकड़ी परिवहन का यह मामला सामने आया। जांच के दौरान, एक ट्रक क्रमांक CG 15 AC/5484 में सेमल लकड़ी लोड कर ले जाया जा रहा था।

bb1d877f 1262 4a8a b1e1 28946d5755c7 1766469950620

लोड वनोपज के टीपी में ऑनलाइन रिकॉर्ड से अंतर मिला

वाहन चालक मनोज भुईहर (41 वर्ष), निवासी नवाडीह, तहसील-थाना चैनपुर, जिला पलामू (झारखंड) से लोड वनोपज (वन उत्पाद) के लिए परिवहन अनुज्ञा पत्र (टी.पी.) मांगा गया। इसके साथ ही ऑनलाइन NTPS पोर्टल पर भी दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि प्रस्तुत टी.पी. और ऑनलाइन रिकॉर्ड में अंतर है।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लोडिंग सहित ट्रक जब्त कर लिया गया। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927, छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 और छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जब्ती की कार्रवाई के दौरान उपवनक्षेत्रपाल विजय सिंह, वनपाल दयाशंकर सिंह, वनपाल सुसन्ना भगत एवं वनरक्षक मंगलचन्द्र राम, पिन्टू मालाकार और धीरेश्वर प्रसाद उपाध्याय मौके पर उपस्थित रहे। वन विभाग ने अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

मरवाही के जंगलों में चार हाथियों की मस्ती:धान के खेत में कीचड़ में अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए

June 24, 2026

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075291
Views Today : 47
Views Last 7 days : 2233
Views Last 30 days : 9892
Total views : 104314
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.