![]()
मरवाही के घने जंगलों में पिछले लगभग एक महीने से डेरा जमाए चार हाथियों का दल इन दिनों चर्चा में है। चिचगोहना के पास एक धान के खेत में ये चारों हाथी कीचड़ में लोटपोट होकर मस्ती करते देखे गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पानी और कीचड़ के बीच गजराजों की ये अठखेलियां कैमरे में कैद हुई हैं। यह मनमोहक दृश्य वन्यजीव प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। कुछ दिन पहले हाथियों ने दिवार तोड़ दिया था कुछ दिन पहले इसी दल के एक हाथी का दीवार तोड़कर आम के बगीचे में घुसने का वीडियो सामने आया था। हालांकि, यह नया नजारा प्रकृति और वन्यजीवों के बीच के खूबसूरत जुड़ाव को दर्शाता है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल, यह दल चिचगोहना के सुरक्षित इलाके में मौजूद है।
<
