अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज पांचवां दिन है। राहुल गांधी के दौरे और संगठन को दिए गए राजनीतिक संदेशों के बाद अब प्रशिक्षण शिविर का फोकस जिलाध्यक्षों के जमीनी अनुभव और संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा। वहीं कांग्रेस के राष्ट्
.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि केसी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी शिविर में मौजूद रहेंगे। दोनों नेता अलग-अलग सत्रों में जिलाध्यक्षों से संवाद करेंगे और संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करेंगे।
8 गांवों में भेजे गए जिलाध्यक्ष, जमीनी रिपोर्ट तैयार
प्रशिक्षण शिविर को सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रखा गया है। मंगलवार को जिलाध्यक्षों को अलग-अलग समूहों में नवापारा, थानोद, कचना, खपरी समेत 8 गांवों में भेजा गया था। वहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर मनरेगा, रोजगार, नशे की समस्या, कृषि और स्थानीय मुद्दों की जानकारी जुटाई।
आज शिविर में इन गांवों के दौरे की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में केवल संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाएं।
राहुल गांधी दे गए थे बड़ा राजनीतिक संदेश

रविवार को राहुल गांधी करीब चार घंटे तक प्रशिक्षण शिविर में रहे थे। उन्होंने जिलाध्यक्षों के साथ लंबी चर्चा में साफ कहा था कि कांग्रेस में आगे बढ़ने का रास्ता जमीनी काम से तय होगा। उन्होंने नए नेतृत्व को आगे लाने, गुटबाजी से बचने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संदेश दिया था।
25 जून को आएंगी अलका लांबा

प्रशिक्षण शिविर में 25 जून को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी शामिल होंगी। वे महिला नेतृत्व, संगठन में महिलाओं की भागीदारी और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी।
20 जून से चल रहा है 10 दिवसीय शिविर
अभनपुर के आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन में 20 जून से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर के 41 जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं।
<
