Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम
Breaking News

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

By adminJune 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a68d6708 708b 4884 981f 433fe1676733 1782283736214
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a68d6708 708b 4884 981f 433fe1676733 1782283736214
बिलासपुर। विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सौतेली बेटी को गर्भवती करने के मामले में पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को अंतिम सांस तक जेल में रहना होगा। इस मामले में सटीक जांच करने वाले टीआई रजनीश सिंह को कैश रिवार्ड भी दिया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश पूजा जायसवाल की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी का कृत्य केवल एक अपराध नहीं, बल्कि पवित्र विश्वास का कत्ल है। कोर्ट ने पीड़िता को 7 लाख रुपये मुआवजा देने की भी अनुशंसा की है। पीड़िता और उसकी माँ काम की तलाश में मुंबई गए थे अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता की मां को उसके पहले पति ने कोरोना काल में छोड़ दिया था। इसके बाद वह आरोपी के साथ चूड़ी विवाह कर पति-पत्नी की तरह रहने लगी। आरोपी, महिला और उसकी 11 वर्षीय बेटी काम की तलाश में मुंबई गए थे, जहां आरोपी एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत में गार्ड का काम करता था। 2023 में पहलीबार किया रेप,फिर लगातार करता रहा दुष्कर्म घटना 15 जुलाई 2023 की दोपहर की है, जब आरोपी पीड़िता को मुंबई की एक सुनसान निर्माणाधीन इमारत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने यह बात मां को बताने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने मुंबई में कई बार और फिर रतनपुर मुरलीबंद स्थित किराए के मकान में भी बच्ची का शारीरिक शोषण जारी रखा। आयुष्मान सर्वे के दौरान मितानिन की नज़र में आई पीड़िता दिसंबर में जब वे रतनपुर लौटे, तब आयुष्मान सर्वे के दौरान स्थानीय मितानिन स्मृति गोपाल की नजर बच्ची पर पड़ी। उन्होंने देखा कि बच्ची का पेट असामान्य रूप से फूला हुआ था। मितानिन ने तुरंत इसकी जानकारी बच्ची की मां को दी। सिम्स अस्पताल में सोनोग्राफी कराने पर डॉक्टरों ने पुष्टि की कि बच्ची आठ महीने की गर्भवती है। इसके बाद 16 जुलाई 2024 को रतनपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। डीएनए टेस्ट में दुष्कर्मी का पता चला पुलिस को बच्ची की मां ने पहले नशेड़ी युवकों के द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई । लेकिन जब रतनपुर के तत्कालीन टीआई रजनीश सिंह ने पड़ताल शुरू की तो उन्हें बच्ची के सौतेले पिता पर शक हुआ। जांच के दौरान उन्होंने पीड़िता के नवजात शिशु के रक्त का नमूना और आरोपी का ब्लड सैंपल जांच के लिए रायपुर की राज्य फॉरेंसिक लैब भेजा, जो पूरी तरह मैच हुआ। सटीक जांच पर टीआई सिंह को कैश रिवार्ड टीआई की सटीक जांच पर कोर्ट ने सारे साक्ष्य आरोपी के खिलाफ पाते हुए उसे सजा सुनाई। साक्ष्य संकलन और जांच में सभी पहलुओं का बारीकी से ध्यान रखा गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने सटीक जांच के लिए तत्कालीन रतनपुर टीआई रजनीश सिंह को 2000 रुपए के कैश रिवार्ड से पुरस्कृत किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मरवाही के जंगलों में चार हाथियों की मस्ती:धान के खेत में कीचड़ में अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए

June 24, 2026

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075290
Views Today : 46
Views Last 7 days : 2232
Views Last 30 days : 9891
Total views : 104313
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.