Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Truck collides with Bolero…5 dead | ट्रक ने बोलेरो को रौंदा…3 महिला-टीचर समेत 5 की मौत: इनमें एक बच्ची भी, 5 की हालत नाजुक, बालाघाट से बिलासपुर जा रहे थे – Chhattisgarh News
Breaking News

Truck collides with Bolero…5 dead | ट्रक ने बोलेरो को रौंदा…3 महिला-टीचर समेत 5 की मौत: इनमें एक बच्ची भी, 5 की हालत नाजुक, बालाघाट से बिलासपुर जा रहे थे – Chhattisgarh News

By adminOctober 6, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 8 11759677496 1759691665
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कवर्धा में ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। 5 की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हैं।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार को रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में 3 महिला शिक्षिका, एक नाबालिग लड़की और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर है। हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र में हु

.

जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार लोग कोलकाता के रहने वाले थे। वे मध्यप्रदेश के बालाघाट स्थित कान्हा नेशनल पार्क घूमकर बिलासपुर लौट रहे थे। यहां से उन्हें रात को ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन नेशनल हाईवे 30 के चिल्फी घाटी के अकालघरिया मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए।

पहले ये तस्वीरें देखिए…

कवर्धा जिले में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी।

कवर्धा जिले में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी।

कवर्धा जिले में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोग घायल हैं।

कवर्धा जिले में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोग घायल हैं।

चिल्फी घाटी के पास बोलेरो सवारों को इसी ट्रक ने टक्कर मारी।

चिल्फी घाटी के पास बोलेरो सवारों को इसी ट्रक ने टक्कर मारी।

अब जानिए कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, रविवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार ट्रक कवर्धा की ओर से अमरकंटक की तरफ जा रहा था, जबकि बालाघाट से कोलकाता के पर्यटक बिलासपुर जा रहे थे। बोलरो सवार कालघरिया गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रक ने बोलेरो सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो चकनाचूर हो गई। उसमें सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। एक्सीडेंट स्पॉट पर खून के धब्बे और बोलेरो की हालत देखकर लोह सिहर उठे। 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें 3 महिला शिक्षिका, बोलेरो का ड्राइवर शामिल हैं। वहीं पांचवीं मौत अस्पताल में एक लड़की की हुई है।

ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हैं।

ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हैं।

5 घायलों को कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चिल्फी पुलिस और डायल 112 टीम फौरन मौके पर पहुंची। टकराई गाड़ी, अंदर फंसे लोग, चीखें और जमीन पर फैला खून देखकर पुलिसकर्मी भी सिहर उठे। रेस्क्यू कर सभी घायलों को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद 5 घायलों को कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक एक्सीडेंट स्पॉट पर इतनी जोरदार आवाज आई कि लोग सकते में आ गए। मौके पर बोलेरो के परखच्चे उड़ चुके थे। लोगों की चीख-पुकार मची थी। नेशनल हाइवे 30 पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक ठप हो गया था। कोई भी सामने खून से सनी सड़क देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

चिल्फी से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बोलेरो से निकाला।

चिल्फी से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बोलेरो से निकाला।

मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस

चिल्फी पुलिस के मुताबिक शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही मृतकों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

2 1759680107
3 1759680116
4 1759680127
5 1759680135

…………………………..

कवर्धा में सड़क हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें

1. कवर्धा में एक साथ जले 17 शव: एक ही परिवार के 11 लोग,हादसे में मारे गए थे 19 लोग,2 का अंतिम संस्कार ससुराल में

हादसे में मारे गए 19 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

हादसे में मारे गए 19 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए हादसे में मारे गए 19 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 17 लोगों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। इसमें एक ही परिवार के 11 लोगों के शव थे। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया। वहीं, दो महिलाओं के शवों का अंतिम संस्कार उनकी ससुराल में किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

1. 60 फीट गहरी खाई में गिरा बोरवेल-ट्रक, 5 की मौत: कवर्धा में बैलेंस बिगड़ने से हादसा; 4 की हालत गंभीर, 9 लोग सवार थे

कवर्धा में 60 फीट गहरी खाई में बोरवेल-ट्रक गिर गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

कवर्धा में 60 फीट गहरी खाई में बोरवेल-ट्रक गिर गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। ग्राम पंचायत आगरपानी के चाटा गांव के पास मोड़ में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068255
Views Today : 4
Views Last 7 days : 1044
Views Last 30 days : 4086
Total views : 89215
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.