कोंडागांव पुलिस ने 30 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘एका मरम-शौर्य की मिट्टी में रोपे एकता का वृक्ष’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम रक्षित केंद्र कोंडागांव में शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण के
.
इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहीदों की वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। साथ ही समाज में राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना भी इसका लक्ष्य रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने परिसर में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे रोपे और शहीदों के नाम पर स्मृति पौधे लगाए।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने संदेश दिया कि शहीदों की शौर्य भूमि में एकता और हरियाली का वृक्ष रोपना उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देश की एकता और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी हैं, जिसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।


<
