![]()
कोंडागांव जिले के पूसपाल गांव के पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। बारातियों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में 8 अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पूसपाल के पहाड़ी मार्ग से गुजरते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर घायलों में 4 बच्चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला हॉस्पिटल कोंडागांव पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। पहाड़ी रास्ता और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच में हादसे का कारण पहाड़ी रास्ता और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी और संकरी सड़कों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
<
