![]()
रायपुर के जंगल सफारी की बाघिन ‘बिजली’ को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते गुजरात के वंतरा शिफ्ट किया जा रहा है। बाघिन को हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से शाम 4:16 बजे रवाना किया जाएगा।
.
मिली जानकारी के अनुसार, ‘बिजली’ को इन्फेक्शन की शिकायत है। हाल के दिनों में उसे खाने-पीने में दिक्कतें आ रही थीं। बेहतर इलाज और देखरेख के लिए उसे वंतरा भेजने का निर्णय लिया गया है।
बाघिन को लेने के लिए वंतरा की विशेष टीम रायपुर पहुंची है। इस दौरान जंगल सफारी का पूरा स्टाफ, साथ ही रेलवे और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
<
