Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tiger was electrocuted and cremated | करंट लगाकर बाघ का शिकार…अंतिम संस्कार हुआ: सूरजपुर के घुई रेंज में मिला था शव, नाखून और दांत गायब मिले, आरोपियों की तलाश जारी – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Tiger was electrocuted and cremated | करंट लगाकर बाघ का शिकार…अंतिम संस्कार हुआ: सूरजपुर के घुई रेंज में मिला था शव, नाखून और दांत गायब मिले, आरोपियों की तलाश जारी – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 16 at 195239 1765895684
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गुरु घासीदास–तैमोर–पिंगला टाइगर रिजर्व के घुई वन परिक्षेत्र में सोमवार को एक बाघ मृत अवस्था में मिला था। मंगलवार को वन विभाग की निगरानी में बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। बाघ की मौत करंट लगने से होने की प

.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह घुई वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 705 में एक बाघ के मृत हालत में पड़े होने की सूचना पर वनविभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। बाघ के नाखून और दांत गायब मिले। बाघ के जबड़े और पीठ में जलने के निशान मिले थे।

करंट लगने से झुलस गया था बाघ का शरीर।

करंट लगने से झुलस गया था बाघ का शरीर।

पोस्टमॉर्टम में करंट लगने की पुष्टि

मंगलवार को मौके पर CCF वाइल्ड लाइफ सरगुजा एस. बेंकटाचलम, DFO वाल्ड लाइफ श्रीनिवास तेन्नेटी, सूरजपुर DFO दुलेश्वर साहू सहित अधिकारियों की टीम पहुंची। कानन पेंडारी बिलासपुर और सूरजपुर के पशु चिकित्सकों की टीम ने बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम किया।

पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि, हाई वोल्टेज का करंट लगने से बाघ की मौत हुई है। तरंगित तार के संपर्क में आने से बाघ का जबड़ा एवं पीछ झुलस गए थे। मृत बाघ करीब 8 वर्ष का नर बाघ था। उक्त बाघ को वनविभाग ट्रेस नहीं कर सका था।

डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमॉर्टम।

डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमॉर्टम।

सूअर मारने लगाए करंट की चपेट में आया बाघ

जहां बाघ का शव मिला है, वह सूरजपुर और बलरामपुर वन परिक्षेत्र का सरहदी इलाका है। आशंका है कि जंगली सूअर के शिकार के लिए तरंगित तार बिछाया गया था, जिसे 11 हजार वोल्ट के तार से जोड़ा गया था।

बाघ की मौत करीब चार दिन पहले हुई थी, लेकिन वन विभाग को इसकी जानकारी सोमवार को मिली। इससे पहले भी इस इलाके में जंगली सूअर के शिकार के लिए ग्रामीण करंट फैलाते रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले इसी इलाके में शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो चुकी है।

वन विभाग के अमले ने जंगल में डॉग स्क्वायड के साथ सर्चिंग की और शिकारियों के बिछाए कुछ तार भी बरामद किए है। डॉग स्क्वायड के साथ पास के गांव में भी वनविभाग की टीम पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि, मामले में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है।

NPC की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार

सूरजपुर DFO दुलेश्वर साहू ने बताया कि, एनपीसी की गाइडलाइन के अनुसार डॉक्टरों की गठित टीम ने किया। जांच के लिए भी टीम गठित की गई थी। सभी की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई। बाघ की मौत करंट लगने से हुई है।

DFO साहू ने बताया कि, आरोपियों के कुछ क्लू मिले हैं। डॉग स्क्वायड की टीम कल से सर्च में लगी है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। इस इलाके में बाघ का मूवमेंट नहीं होता था। जब बाघ मारा गया तो देर से जानकारी मिली, जिसके बाद जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075062
Views Today : 528
Views Last 7 days : 3174
Views Last 30 days : 9594
Total views : 103536
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.