Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई
Breaking News

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

By adminJune 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b882cdf0 7705 412b b624 b948a8eb28ed 1782130717705
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b882cdf0 7705 412b b624 b948a8eb28ed 1782130717705
कोण्डागांव में एक युवती को झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के सखी वन स्टॉप सेंटर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने पीड़िता को कानूनी मदद प्रदान की। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने खुद को अविवाहित बताकर लगभग एक साल तक युवती से संपर्क बनाए रखा। बाद में युवती को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। सच्चाई सामने आने पर युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने सखी वन स्टॉप सेंटर से मदद ली। सखी सेंटर की टीम ने युवती की लगातार काउंसिलिंग की और उसका मनोबल बढ़ाया। साथ ही उसे कानूनी सलाह और पुलिस से मदद भी दिलाई गई। सेंटर की पहल पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह सखी वन स्टॉप सेंटर वर्ष 2017 से महिलाओं और बालिकाओं को चिकित्सा, कानूनी सहायता, पुलिस सहयोग, काउंसिलिंग और अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं दे रहा है। अब तक यहां 2065 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 795 मामलों में महिलाओं को अस्थायी आश्रय देकर सहायता दी गई है। किसी भी प्रकार की हिंसा या परेशानी की स्थिति में महिलाएं टोल फ्री नंबर 181 पर 24 घंटे मदद ले सकती हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075062
Views Today : 493
Views Last 7 days : 3139
Views Last 30 days : 9559
Total views : 103501
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.