![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक लापता युवक की लाश जंगल में मिली है। शव पूरी तरह से सड़ गल गया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई मंे जूट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक भगवानपुर क्षेत्र का रहने वाला अभिषेक राजभर मुलतः उत्तरप्रदेश के गाजीपुर का निवासी थी। पिछले कुछ सालों से यहां आकर ड्रायवर का काम करता था। अभिषेक बीत पांच दिनों से घर से लापता था। वह गाड़ी लेकर निकला, लेकिन वापस नहीं आया। ऐसे में परिजन थाने में गुमशुदगी की सूचना देने के साथ-साथ अपने स्तर पर युवक की पतसाजी में जुटे हुए थे। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम जामगांव के जंगल में अभिषेक की सड़ी गली लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। ऐसे में घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि अभिषेक का इस तरह से लापता होना और फिर फांसी लगा लेने से परिजनों ने अब इस पूरे मामले में हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। वहीं मामले में पोस्टमार्टम के बाद मौत का स्पष्ट कारण सामने आने की बात कही जा रही है।
<
