Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे
Breaking News

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

By adminJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20260622160433 1782126722
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



img20260622160433 1782126722
बिलासपुर में रेलवे के तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने रेलवे में बंगला प्यून की नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला टीचर से 2 लाख रुपए की ठगी कर ली। सरकारी नौकरी की उम्मीद में महिला ने बैंक लोन लेकर उसे पैसे दिए। लेकिन, न तो उसे नौकरी मिली और न ही रुपए वापस मिले। पुलिस ने आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, तोरवा निवासी पीड़िता इशिता बासु वर्तमान में मुंगेली जिले के लालपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल में संविदा शिक्षक हैं। इशिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी जान-पहचान गजाधर सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी, जो रेलवे में ‘सहायक ग्रेड-3′ के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि रेलवे में बड़े अफसरों तक उसकी पहुंच है और अच्छी सेटिंग भी है। वह उसे बंगला प्यून के पद पर सीधी भर्ती करवा देगा। लेकिन, इसके लिए उसे पैसे देने होंगे। फोन-पे के जरिए अलग-अलग किस्तों में लिए पैसे इस दौरान महिला से उसने 2 लाख रुपए देने पर नौकरी लगवाने की बात कही। महिला उसकी बातों में आ गई। जिसके बाद 21 सितंबर 2024 से 24 सितंबर 2024 के बीच अलग-अलग किस्तों में 2 लाख रुपए फोन-पे के माध्यम से गजाधर सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। न नौकरी मिली, न पैसे, जब पता किया तो उड़ गए होश पैसे लेने के बाद जब महीनों बीत गए और नौकरी का कोई अता-पता नहीं चला, तो पीड़िता ने गजाधर से अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए। आरोपी लगातार आज-कल कहकर उसे महीनों तक गुमराह करता रहा और टालमटोल करता रहा। इसी बीच पीड़िता ने जब रेलवे विभाग में अपने स्तर पर छानबीन की, तो उसके होश उड़ गए। उसे पता चला कि रेलवे में बंगला प्यून’ के ऐसे किसी पद के लिए न तो कोई वैकेंसी (विज्ञप्ति) आई थी और न ही इसके लिए कोई फॉर्म भरा गया था। उसे समझ आ गया कि रेलवे कर्मी गजाधर ने नौकरी का फर्जी झांसा देकर उसके साथ बड़ी धोखाधड़ी की है। पर्सनल लोन लेकर दिए थे पैसे, हर महीने जमा कर रही किस्त शिक्षिका की आर्थिक स्थिति इतनी बड़ी रकम देने की नहीं थी। गजाधर को पैसे देने के लिए इशिता बासु ने ऑनलाइन फाइनेंस कंपनी से 2 लाख 25 हजार रुपए का पर्सनल लोन लिया था। नौकरी तो मिली नहीं, उल्टा पीड़िता पिछले डेढ़ साल से हर महीने अपनी मेहनत की कमाई से इस लोन की मासिक किस्त नियमित रूप से पटाने को मजबूर है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Marwahi Blast Injury | Unknown Object Break Attempt

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075060
Views Today : 421
Views Last 7 days : 3067
Views Last 30 days : 9487
Total views : 103429
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.