Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Three winter special trains will run from Bilaspur zone | बिलासपुर जोन से चलेंगी तीन विंटर स्पेशल ट्रेन: शीतकालीन अवकाश में बढ़ी ट्रेनों की डिमांड, बिलासपुर, कोलकाता, मुंबई, दुर्ग, दिल्ली के लिए मिलेगी सुविधा – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Three winter special trains will run from Bilaspur zone | बिलासपुर जोन से चलेंगी तीन विंटर स्पेशल ट्रेन: शीतकालीन अवकाश में बढ़ी ट्रेनों की डिमांड, बिलासपुर, कोलकाता, मुंबई, दुर्ग, दिल्ली के लिए मिलेगी सुविधा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 6, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
train 1765021963
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शीतकालीन सत्र में रेलवे ने यात्रियों को दी सुविधा।

शीतकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड बढ़ गई है। इसे देखते हुए रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यानी कि बिलासपुर जोन से होकर तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बिलासपुर, कोलकाता, दुर्ग, रायपुर, मुंबई और दिल्ली के यात्रियों की स

.

दरअसल, शीतकालीन अवकाश शुरू होने से पहले ही लोगों ने टूर पर जाने का प्लान किया है। यही वजह है कि ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि वेटिंग 250 से 300 तक पहुंच गया है। खासकर मुंबई, कोलकाता और दिल्ली जाने वाली ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है।

स्पेशल ट्रेनों में मिलेगा कंफर्म बर्थ यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने शीतकालीन के दौरान ट्रेनों में एक्स्ट्रा भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा कंफर्म बर्थ।

स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा कंफर्म बर्थ।

बिलासपुर-एलटीटी के बीच 10 दिसंबर को स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिले इसके लिए बिलासपुर-एलटीटी के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके मुताबिक गाड़ी संख्या 08245 बिलासपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 10 दिसंबर और गाड़ी संख्या 08246 एलटीटी-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 12 दिसंबर को चलेगी।

इन स्टेशनों में मिलेगा स्टॉपेज इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, अकोला, भुसावल, मनमाड, नासिक, कल्याण , ठाणे और एलटीटी स्टेशन में दिया है, ताकि यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य, 10 स्लीपर, 2 एसी-III और 1 एसी-II सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध है।

जानिए बिलासपुर-एलटीटी का टाइम टेबल

  • गाड़ी संख्या 08245 बिलासपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 17.00 बजे रवाना होगी। इसी तरह रायपुर आगमन 18.35 बजे, प्रस्थान 18.40 बजे, दुर्ग आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, गोंदिया आगमन 21.18 बजे, प्रस्थान 21.20 बजे, नागपुर आगमन 00.01 बजे, प्रस्थान 00.05 बजे, अकोला आगमन 03.32 बजे, प्रस्थान 03.35 बजे, भुसावल आगमन 05.35 बजे, प्रस्थान 05.40 बजे, मनमाड आगमन 08.10 बजे, प्रस्थान 08.12 बजे, नासिक रोड आगमन 09.10 बजे, प्रस्थान 09.15 बजे, कल्याण आगमन 11.52 बजे, प्रस्थान 11.55 बजे, ठाणे आगमन 12.17 बजे, प्रस्थान 12.20 बजे और एलटीटी 13.30 बजे पहुंचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08246 एलटीटी-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 00.15 बजे रवाना होगी। ठाणे आगमन 00.32 बजे, प्रस्थान 00.35 बजे, कल्याण आगमन 00.57 बजे, प्रस्थान 01.00 बजे, नासिक रोड आगमन 03.32 बजे, प्रस्थान 03.35 बजे, मनमाड आगमन 04.23 बजे, प्रस्थान 04.25 बजे, भुसावल आगमन 06.50 बजे, प्रस्थान 06.55 बजे, अकोला आगमन 08.50 बजे, प्रस्थान 08.55 बजे, नागपुर आगमन 13.35 बजे, प्रस्थान 13.40 बजे, गोंदिया आगमन 15.13 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, दुर्ग आगमन 17.25 बजे, प्रस्थान 17.30 बजे, रायपुर आगमन 18.05 बजे, प्रस्थान 18.10 बजे तथा 20.15 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी।

हावड़ा-सीएसएमटी के बीच 7 दिसंबर को विशेष ट्रेन इसी तरह रेल प्रशासन द्वारा हावड़ा-सीएसएमटी के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी 6 दिसंबर को हावड़ा से छूटेगी और सात दिसंबर को बिलासपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से 8 दिसंबर सोमवार को चलेगी। इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में 1 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 6 स्लीपर, 2 एसी-III इकोनामी, 4 एसी-III, 2 एसी-II, 1 एसी-I तथा जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

जानिए हावड़ा-सीएसएमटी का टाइम-टेबल

  • गाड़ी संख्या 02870 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन 6 दिसंबर शनिवार को हावड़ा से छुटेगी। रविवार को बिलासपुर आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.25 बजे, रायपुर आगमन 03.15 बजे, प्रस्थान 03.20 बजे, दुर्ग आगमन 04.15 बजे, प्रस्थान 04.20 बजे, गोंदिया आगमन 06.05 बजे, प्रस्थान 06.10 बजे, नागपुर आगमन 8.10 बजे, प्रस्थान 8.20 बजे, बडनेरा आगमन 11.10 बजे, प्रस्थान 11.15 बजे, अकोला आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान12.15 बजे, भुसावल आगमन 14.50 बजे, प्रस्थान 14.55 बजे, नासिक रोड आगमन 18.30 बजे, प्रस्थान 18.35 बजे, कल्याण आगमन 22.05 बजे, प्रस्थान 22.10 बजे होते हुए 23.45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से दिनांक 8 दिसंबर सोमवार को सीएसएमटी से 11.05 बजे रवाना होगी और कल्याण आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान 12.15 बजे, नासिक रोड आगमन 15.15 बजे, प्रस्थान 15.20 बजे, भुसावल आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 18.55 बजे, अकोला आगमन 21.00 बजे, प्रस्थान 21.05 बजे, बडनेरा आगमन 22.55 बजे, प्रस्थान 23.00 बजे दूसरे दिन मंगलवार को नागपुर आगमन 01.25 बजे, प्रस्थान 01.30 बजे, गोंदिया आगमन 03.25 बजे, प्रस्थान 03.30 बजे, दुर्ग आगमन 05.05 बजे, प्रस्थान 05.10 बजे, रायपुर आगमन 05.43 बजे, प्रस्थान 05.48 बजे, बिलासपुर आगमन 07.40 बजे, प्रस्थान 07.45 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 11.20, प्रस्थान 11.25 बजे, राऊरकेला आगमन 12.50 बजे, प्रस्थान 13.00 बजे, टाटानगर आगमन 15.50 बजे, प्रस्थान 15.55 बजे, खड़गपुर आगमन 18.10 बजे, प्रस्थान 18.15 बजे, होते हुए 20.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन के बीच 7 दिसंबर को स्पेशल ट्रेन शीतकालीन सत्र में दुर्ग एवं हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग से गाड़ी संख्या 08760 और हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से गाड़ी संख्या 08761 के साथ चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, उसलापुर, पेंडरा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, पलवल स्टेशनों पर ठहरकर हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन तक जाएगी। 08760 दुर्ग-हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल दुर्ग से 7 दिसंबर और 08761 हज़रत निज़ामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन को 8 दिसंबर को छुटेगी। इस ट्रेन में 1 एसएलआरडी, 5 सामान्य, 4 शयनयान, 8 एसी-3, 1 एसी -2, 2 एकोनोमिक्स कोच सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध है।

जानिए इस स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल

  • गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग-हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रविवार को 7 दिसंबर को दुर्ग से 10.45 बजे रवाना होगी, रायपुर स्टेशन आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंडरा रोड स्टेशन आगमन 14.55 बजे प्रस्थान 14.57 बजे , अनूपपुर आगमन 15.35 बजे प्रस्थान 15.40 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 16.15 बजे प्रस्थान 16.17 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 17.09 बजे प्रस्थान 17.11 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 18.40 बजे प्रस्थान 18.50 बजे ,दमोह स्टेशन आगमन 20.20 बजे प्रस्थान 20.22 बजे, सागर स्टेशन आगमन 21.25 बजे प्रस्थान 21.30 बजे , झांसी स्टेशन आगमन 01.55 बजे प्रस्थान 02.05 बजे, आगरा कैंट स्टेशन आगमन 06.35 बजे प्रस्थान 06.40 बजे एवं हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन 11.10 बजे पहुचेंगी।
  • गाड़ी संख्या 08761 हज़रत निज़ामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल ट्रेन सोमवार 8 दिसंबर को हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से 12.30 बजे रवाना होगी जो कि आगरा कैंट स्टेशन आगमन 15.40 बजे प्रस्थान 15.45 बजे, झांसी स्टेशन आगमन 21.30 बजे प्रस्थान 21.40 बजे, सागर स्टेशन आगमन 02.10 बजे प्रस्थान 02.15 बजे, दमोह स्टेशन आगमन 03.25 बजे प्रस्थान 03.27 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 06.10 बजे प्रस्थान 06.20 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 07.36 बजे प्रस्थान 07.38 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 08.35 बजे प्रस्थान 08.37 बजे, अनूपपुर आगमन 09.15 बजे प्रस्थान 09. 20 बजे, पेंडरा रोड स्टेशन आगमन 09.57 बजे प्रस्थान 09.59 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 11.50 बजे प्रस्थान 12.00 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 13.55 बजे एवं दुर्ग 15.00 बजे पहुचेंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074332
Views Today : 850
Views Last 7 days : 5381
Views Last 30 days : 9707
Total views : 101907
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.